घर से कोचिंग जाने का कह कर निकला 17 वर्षीय छात्र रहस्मय तरीके से हुआ गायब | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

घर से कोचिंग जाने का कह कर निकला 17 वर्षीय छात्र रहस्मय तरीके से हुआ गायब | New India Times

राजधानी भोपाल के थाना निशातपुरा क्षेत्र से कल दिनांक 05/11/2022 को कोचिंग के लिऐ गया 17 वर्षीय छात्र वंश करन रहस्मय तरीके से लापता हो गया जिस का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। परिवार वालों ने अपने तौर पर काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लग रहा है। ऐसे में छात्र के पिता मुकेश करन निवासी गैस राहत हाउसिंग बोर्ड कालोनी करोंद ने थाने पहुंच कर पुलिस को बताया कि में घर पर किराने की दुकान चलाता हूँ, मेरे तीन बच्चे जिसमें दो लड़के एवं एक लड़की है। मेरा बड़ा लड़का वंश करन उम्र 17 साल 4 माह है। जो कक्षा 12 वीं मैथ/ साइंस की पढाई कर रहा है जो दिनांक 05/11/2022 को शाम 5.30 बजे घर से कोचिंग जाने का बोलकर निकला था जो अब तक वापस नहीं लौटा है जबकि वह कोचिंग से 7.30 बजे तक वापस आ जाता था लेकिन कोचिंग से घर वापस नहीं आया तो फिर मैं उसके मोबाईल न. 8359841826 पर फोन लगाया तो मोबाइल बंद आ रहा है फिर मैंने उसके दोस्तों एवं मेरे रिश्तेदारों में भी पूछताछ की लेकिन कोई पता नहीं चला। थाना निशातपुरा की पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है। वहीं बेटे के इंतजार में मां का रो रो कर बुरा हाल है। यह तो वक्त की कोख में कैद है कि परिजन खोए हुए वंश करन को पा सकेंगे या फिर किसी हैवान ने किसी अप्रिय घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल परिजनों का तरह तरह का सोचना लाजमी है।
परिवार वालों ने NIT के माध्यम से लोगों से अपील की है कि अगर किसी भी सज्जन को इस की जानकारी मिले तो इस नंबर पर 8517081946 /9713031997
सूचना दें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.