20 लाख रुपए के पुष्टाहार वितरण घोटाले का पुलिस ने किया खुलासा | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

20 लाख रुपए के पुष्टाहार वितरण घोटाले का पुलिस ने किया खुलासा | New India Times

एस आनन्द पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तिलहर पुलिस ने 20 लाख रुपए के गबन का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 83 पेटी रिफाइंड, 5 सोयाबीन के पीपे, ₹60 हज़ार बरामद किया है।

बाल विकास पुष्टाहार आंगनवाड़ी में वितरित किए जाने वाले रिफाइंड, दाल, दलिया आदि का गोदाम नगरिया मोर पर स्थित है यहां से जिले में रेगुलर पुष्टाहार वितरित किया जाता है डेड सी सुरजीत द्वारा पुष्टाहार वितरित न किए जाने पर शिकायत मिलने पर एस आनंद पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम गठित की गई पुलिस टीम ने सुरजीत से पूछताछ की तो 83 पेटी रिफाइंड व पांच सोयाबीन के पीपे बरामद किए गए और कुछ माल बेचा गया जिसके ₹60000 बरामद किए गए।

राजकुमार शर्मा प्रभारी निरीक्षक थाना तिलहर के नेतृत्व में अपराध निरीक्षक विनोद कुमार शर्मा, उ0 नि0 अनिल कुमार, हे0 कां0 विपिन कुमार आदि पुलिस टीम द्वारा सुरजीत सहा मोहल्ला निवासी आवास विकास कॉलोनी शहजानपुर सौरभ मोहल्ला ब्रिज विहार कॉलोनी चौक कोतवाली शहजानपुर कैलाश मोहल्ला बाला तराई थाना चौक जनपद शहजानपुर सुरजीत सिंह थाना जैतीपुर जनपद शहजानपुर को किया गिरफ्तार गबन किए गए पुष्टाहार में से 83 पेटी रिफाइंड 5 पीपे सोयाबीन एवं बेचे गए माल में से ₹60 हाजर रुपए बरामद।

पंकज पंत CO पुवायां ने बताया कि आंगनवाड़ी में वितरित किए जाने वाले बाल विकास पुष्टाहार सोयाबीन ऑयल, चने की दाल, दलिया लगभग 20 लाख रुपए के वितरित किए जाने वाले पुष्टाहार के गबन का मामला एस आनंद पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में आने के बाद तत्काल टीमें गठित की गई और गोदाम इंचार्ज सुरजीत से जब पूछताछ की गई तब पुलिस ने 83 पेटी रिफाइंड,5 पीपे सोयाबीन के बरामद किए बेचे गए माल मैसेज ₹60 हज़ार बरामद हुए।

पंकज ने बताया कि अभी पूरा माल बरामद नहीं किया गया है और भी माल बेचा गया है जिसके लिए टीमें गठित कर रवाना कर दिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों पर थाना तिलहर में सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article