सहायक पुलिस अधीक्षक एस. ऋषिकेश रेड्डी की टीम ने संदिग्ध ट्रक समेत 14 लख रुपये की सामग्री जब्त कर राशन की कालाबाज़ारी का किया पर्दाफाश | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

सहायक पुलिस अधीक्षक एस. ऋषिकेश रेड्डी की टीम ने संदिग्ध ट्रक समेत 14 लख रुपये की सामग्री जब्त कर राशन की कालाबाज़ारी का किया पर्दाफाश | New India Times

एक बार फिर शुक्रवार की दोपहर चालीसगांव रोड पुलिस स्टेशन की सीमा क्षेत्र से हो रही अवैध तस्करी का पर्दाफाश सहायक अधिक्षक एस. ऋषिकेश रेड्डी कि टीम ने किया है।संदिग्ध ट्रक समेत 14 लख रुपये की सामग्री जब्त किया गया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मराठावाडा से बड़े पैमाने पर राशन अनाज की अवैध रूप से कालाबाजारी की जा रही है, इस तरह की सूचना पुलिस अधीक्षक संजयबोरकुंड को मुखबिर से मिली उन्होंने सहाय्यक पुलिस अधिक्षक एस. ऋषिकेश रेड्डी को जाल बिछाकर दबिश के आदेश जारी किए. टीम ने चालीसगांव चौराहे पर ट्रक नंबर MH–23 W- 3495 को रोका, जांच पड़ताल करने में वाहन चालक से पूछताछ की गई लेकिन वह पुलिस को तसल्ली बख्श जवाब देने में असमर्थ रहा जिसके चलते ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें गरीबों के हक का राशन का चावल दिखाई दिया जिसका मूल्य 4 लाख लाख 82 हजार 580 रुपये बताया गया है। गौर तलब हो कि ज़िले की सीमा से अवैध रूप से राशन अनाज की तस्करी किया जा रहा है लेकिन स्थानीय पुलिस आपसी चार्ट गार्ड के कारण कार्रवाई नहीं कर रही है, इस तरह की चर्चाएं शहर में जोरों पर हैं। जिसके चलते पुलिस अधीक्षक संजय बोरकुंड ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर अवैध कारोबार पर नकेल कसने की कवायद शुरू कर दी है।
इस कार्यवाही को पुलिस अधीक्षक संजय बोरकुंड, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत बच्छाव के निर्देशन में सहाय्यक पुलिस अधिक्षक एस. ऋषिकेश रेड्डी, सहायक इंस्पेक्टर संगीता राऊत, हेड कॉन्स्टेबल आरीफ शेख, जितेंद्र अखाडे, भागवंत पाटील, सुनिल कुलकर्णी, राजेंद्र मांडेकर, कबीर शेख, रमेश उघडे, पोना/ चौरे, सुनिल शेंडे ने अंजाम दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article