रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

प्रसिद्ध धार्मिक धाम श्री वनेश्वर मारुति नंदन कुटीर हनुमान मंदिर में विगत रात्रि में पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने पहुंच कर मां के दरबार में माथा टेका।
फुट तालाब गरबा पांडाल में प्रतिदिन उमड़ रहा जन सैलाब के कारण मन्दिर प्रांगण में चल रहे गरबों में पाँव तक रखने की जगह नहीं मिल रही है.
लोकप्रिय समाजसेवी सुरेश चंद जैन पप्पू भैया राजेश रिंकू जैन मंदिर के महंत मुकेश दास महाराज आदि आयोजकों को व्यवस्था करना पड़ रही है.

आयोजन में पूर्व केंद्रीय मंत्री झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष श्री विक्रांत भूरिया, ने मां के दरबार में पहुंचकर माथा टेका और अपनी उपस्थिति दर्ज की.
इंदौर महा नगर गुजरात और राजस्थान के कलाकारों ने गरबो के इस महोत्सव में चार चाँद लगा दिए हैं.
स्थानीय गरबा प्रेमी भी अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं.
लोकप्रिय समाजसेवी श्री सुरेश चंद्र जैन पप्पू भैया ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष श्री विक्रांत भूरिया का स्वागत व सम्मान किया।
