मध्यप्रदेश के राजगढ़ ज़िला जेल में बंद मुस्लिम यवकों की निरीक्षण के दौरान जेलर द्वारा काटी गई दाढ़ी, लोगों में फैला आक्रोश | New India Times

अबरार अहमद खान /मुकीज खान, राजगढ़/भोपाल (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश के राजगढ़ ज़िला जेल में बंद मुस्लिम यवकों की निरीक्षण के दौरान जेलर द्वारा काटी गई दाढ़ी, लोगों में फैला आक्रोश | New India Times

मध्यप्रदेश के राजगढ़ ज़िला जेल में बंद मुस्लिम यवकों की निरीक्षण के दौरान जेलर द्वारा दाढ़ी काट दी गई है जिस से स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल पैदा हो गया है। आक्रोशित लोगों ने
कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंप कर जेलर के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की है। दिए गए ज्ञापन के अनुसार कि में प्रार्थी वार्ड कं . 14 जीरापुर थाना जीरापुर जिला राजगढ़ का मूल निवासी हूँ। यह कि मैं दिनांक 13/09/2022 को पुलिस थाना जीरापुर के द्वारा धारा 151 के तहत तहसीलदार महोदय द्वारा जमानत नहीं देने के कारण मुझे और मेरे साथ बन्दी वहीद पिता समद, तालिब पिता गुड्डू आरिफ पिता गुड्डू भोला उर्फ सलमान पिता इकबाल निवासी जीरापुर भी साथ में थे यह सब जिला जेल राजगढ़ में बन्द किया गया था तथा दिनांक 14/09/2022 को सुबह 9.00 बजे करीब जिला जेल के जेलर द्वारा निरीक्षक के दौरान मेरे साथ अभद्र व्यवहार करते हुये मेरे द्वारा मुस्लिम होने के कारण पूर्व से ही दाड़ी रखी हुई थी।

मध्यप्रदेश के राजगढ़ ज़िला जेल में बंद मुस्लिम यवकों की निरीक्षण के दौरान जेलर द्वारा काटी गई दाढ़ी, लोगों में फैला आक्रोश | New India Times

परन्तु जेलर द्वारा मेरे साथ जबरजस्ती करते हुये उक्त चारों व्यक्तियों के साथ में बन्द थे उन्हीं के सामने मेरी दाड़ी कटवा दी और कहने लगा कि पाकिस्तान से आया है और जबरजस्ती मना करने के बाद भी मेरी दाड़ी कटवा दी गई है। मैंने बहुत मन्नतें की और कहा कि मेरी दाड़ी नहीं काटने का कई बार निवेदन किया लेकिन जेलर साहब के द्वारा मेरी कोई सुनवाई नहीं की है। मेरे द्वारा उक्त दाडी करीबन 8-10 वर्षों से रखी गई है।

मध्यप्रदेश के राजगढ़ ज़िला जेल में बंद मुस्लिम यवकों की निरीक्षण के दौरान जेलर द्वारा काटी गई दाढ़ी, लोगों में फैला आक्रोश | New India Times

यह कि जेलर द्वारा मेरे धर्म का अपमान करते हुये मेरे द्वारा शरियत अनुसार मुस्लिम धर्म की मान्यता के अनुसार रखी गई दाड़ी को जेलर द्वारा जबरजस्ती कटवा कर मेरे धर्म का व मेरा अपमान किया गया है तथा मेरे नबी की सुन्नत का भी अपमान किया गया है जिसके कारण मुझे बहुत अपमान का सामना करना पड़ रहा है तथा मैं किसी को भी जिला राजगढ़ में मुँह दिखाने के काबिल नहीं रहा हूँ। उक्त जेलर के द्वारा धार्मिक भावना को भड़काने का काम किया है जिससे जीरापुर नगर में मुस्लिम सामाज में बहुत आकोश है तथा मुस्लिम समाज के कई व्यक्तियों में आकोश उत्पन्न हो रहा है। अतः श्रीमान से निवेदन है कि राजगढ़ जिला जेल में पदस्थ जेलर के विरुद्ध उचित दण्डात्मक कार्यवाही किये जाने का आदेश प्रदान करने की कृपा करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.