यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष सत्यपाल परमार जिले के पत्रकारों की सुविधाओं को देखते हुए एक नई पहल करने जा रहे हैं। जिसके तहत जिले के पत्रकारों को बाइक चलाते समय गाड़ी के कागजात रखने की जरूरत नहीं होगी। इसके लिए एसपी धर्मेंद्र सिंह से स्वीकृति मिलने के बाद जिला पुलिस द्वारा धौलपुर के सभी पत्रकारों के ग्रीन कार्ड बनाए जाएंगे। अध्यक्ष सत्यपाल परमार ने बताया कि एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में जिले भर में पुलिस जगह जगह नाकाबंदी लगाकर वाहनों के कागजात की चेकिंग करती है। इसी दौरान कवरेज में जाने के दौरान पत्रकारों को भी नाकाबंदी में रुकना पड़ता है और गाड़ियों के कागजात दिखाने पड़ते हैं। जिससे उनका समय बर्बाद होता है और वे न्यूज़ कवरेज में भी देरी से पहुंचते हैं। अध्यक्ष सत्यपाल परमार ने बताया कि जिले के सभी पत्रकारों के ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए एसपी धर्मेंद्र सिंह से मुलाकात की जाएगी और उन्हें ग्रीन कार्ड का प्रस्ताव दिया जाएगा। अध्यक्ष सत्यपाल परमार ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा बनाए जाने वाले ग्रीन कार्ड सिर्फ धौलपुर जिले में ही मान्य होंगे। एसपी धर्मेंद्र सिंह की स्वीकृति मिलने के बाद जिले के पत्रकारों को अपने वाहन की आरसी, बीमा सहित अन्य दस्तावेजों को जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जमा करवाना पड़ेगा। जिसके बाद उन्हें एसपी धर्मेंद्र सिंह द्वारा ग्रीन कार्ड दिलवाया जाएगा। जिले में किसी भी नाकाबंदी या पुलिस की चेकिंग के दौरान पत्रकारों को सिर्फ पुलिस को ग्रीन कार्ड दिखाना होगा और वे बिना रुके किसी भी कवरेज पर समय पर पहुंच सकेंगे।
