महिला सहित दो शातिर ठग गिरफ्तार, सऊदी अरब का रियाल दिखाकर करते थे ठगी | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

महिला सहित दो शातिर ठग गिरफ्तार, सऊदी अरब का रियाल दिखाकर करते थे ठगी | New India Times

नफीस अहमद खलील अहमद निवासी थाना कटरा ने थाने पर सूचना दी कि 23 जुलाई को महिला सऊदी अरब के रुपए का लालच देकर धोखाधड़ी करके अखबार के कागज की गड्डी देकर चली गई।

धर्मेंद्र कुमार प्रभारी निरीक्षक निरीक्षक थाना कटरा के नेतृत्व में उ0 नि0 रतिराम सिंह, हे0 कां0 जितेंद्र कुमार आदि पुलिस टीम द्वारा बुधवार को जलालाबाद रोड जूनियर हाई स्कूल के पास से कुलसुम निवासी ग्राम लावा थाना आनंद विहार जिला कटिहार बिहार, आलिया पता इंदिरा कॉलोनी मंडावली फजलपुर पूर्वी दिल्ली, मो0 अली शेख थाना अन्दावास जिला कटिहार बिहार, हालिया पता इंदिरा कॉलोनी मंडावली फजलपुर पूर्वी दिल्ली को किया गिरफ्तार एक मोटरसाइकिल 11 50,50 के सऊदी अरब मुद्रा रियाल एक थैले में अखबार का बंडल, ठगी के ₹5000 रुपए बरामद किये।

एस. आनन्द पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कटरा पुलिस द्वारा महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है दोनों अंतर राज्य ठगी गिरोह के सदस्य हैं यह लोग दिल्ली के रहने वाले हैं और कटरा में आकर सऊदी अरब का रियाल दिखाकर लोगों से ठगी कर रहे थे. पुलिस द्वारा इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.