गणेशोत्सव पर्व के दौरान शान्ति व सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों की हुई बैठक | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

गणेशोत्सव पर्व के दौरान शान्ति व सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों की हुई बैठक | New India Times

गणेशोत्सव पर्व के दौरान शान्ति व सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री सचिन अतुलकर द्वारा नगरीय पुलिस भोपाल के राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की समीक्षा बैठक ली गई, जिसमें समस्त पुलिस उपायुक्त, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त एवं सभी थाना प्रभारी व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री सचिन अतुलकर द्वारा थाना क्षेत्र में स्थापित होने वाली गणेश प्रतिमाओं के सम्बन्ध में थाना वार समीक्षा की गई इसके उपरांत गणेश प्रतिमा/पंडाल सुरक्षा, आमजन की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीव्ही कैमरा, लाईटिंग, जूलुस व्यवस्था, प्रतिमा विसर्जन घाट व्यवस्था इत्यादि बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए तथा गणेश स्थापना से पूर्व थाना स्तर पर आयोजकों, नगर रक्षा समिति एवं गणमान्य नागरिकों की बैठक आयोजित कर शासन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशों से अवगत कराने हेतु बताया गया तथा प्रतिमा स्थलों वाले क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने व असामाजिक तत्वों पर नजर रखने हेतु निर्देश दिए गए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.