शिंदे सरकार में मंत्री बनाए गए गिरीश महाजन का जामनेर में हुआ स्वागत | New India Times

नरेंद्र कुमार, जामनेर/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

शिंदे सरकार में मंत्री बनाए गए गिरीश महाजन का जामनेर में हुआ स्वागत | New India Times

शिवसेना के 40 विधायकों को तोड़कर भाजपा के सहयोग से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने एकनाथ शिंदे के मंत्रीमंडल में भाजपा कोटे से मंत्री बनाए गए गिरीष महाजन का आज उनके गृह नगर जामनेर में समर्थकों द्वारा स्वागत किया गया. कृषी उपज मंडी से अराफात चौक नगारखाना होते हुए पुराने अंदाज में हमेशा की तरह रैली का आयोजन किया गया. रैली मार्ग पर जगह जगह पर भाजपा पदाधिकारी, ठेकेदारो और महाजन प्रेमियों की ओर से स्वागत अभिनंदन के बैनर लगवाए गए थे. मंत्री जी के जिले में पधारने और रैली के आयोजन की सूचना को जन जन तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया का खूब इस्तेमाल किया गया. वैसे महाजन को जब 2014 में देवेंद्र फडणवीस सरकार में जलशक्ति मंत्री बनाया गया था तब उनके रूप में जामनेर को पहली बार कैबिनेट मिनिस्ट्री मिलने की खुशी कुछ और ही थी. तब 6 दिसंबर के दिन महाजन को ट्रक डंपर पर आसनस्थ कर विशाल रैली निकाली गई थी, सड़कों पर की गई फूलों की बारिश ने जामनेर की राजनीतिक इतिहास में अब तक के सारे रेकॉर्ड ब्रेक कर दिए थे. बीते ढाई साल राज्य में रही उद्धव ठाकरे सरकार के कारण मंत्री पद से वंचित रहे महाजन के शिंदे सरकार में मंत्री बनते ही सड़क पर उनके समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी. शिंदे सरकार में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री समेत कुल 20 मंत्रियों को विभागों की बंदरबाट होनी बाकी है. आम जनता में महाजन को मिलने वाले संभावित विभाग को लेकर कुछ ही उत्कंठा बनी हुई है.

22 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट सुनवाई – राज्य में बनी शिंदे सरकार की कानूनी वैधता को लेकर 22 अगस्त को देश की शीर्ष अदालत में फैसला होना है, इस फैसले पर शिंदे सरकार का भविष्य टिका हुआ है. अगर सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे समेत 16 विधायकों की सदस्यता को समाप्त कर दिया तो राज्य में फिर से नए समीकरण बनेंगे. बिहार में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद पूरे देश और महाराष्ट्र की जनता की निगाहें 22 अगस्त को शीर्ष अदालत में होने वाली सुनवाई पर टिकी हैं.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.