यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

पुलिस थाना कोतवाली ने कार्यवाही करते हुये एक व्यक्ति को अवैध कटटा 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया है पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिह आईपीएस एवं अति0 पुलिस अधीक्षक बच्चन सिह मीना आरपीएस के निर्देशन में इनामी बदमाशान की धरपकड एवं अवैध शराब अवैध हथियार रखने वालो के विरूद्ध धरपकड अभियान चलाया जा रहा है अभियान को लेकर प्रवेन्द्र सिह महला आरपीएस वृताधिकारी वृत धौलपुर के निर्देशन में थानाधिकारी अध्यात्म गौतम पुलिस निरीक्षक थाना कोतवाली के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुये मंगल बिहार कोलोनी के पास से अभियुक्त प्रमोद कुमार पुत्र भवर सिह जाति लोधा उम्र 34 साल निवासी खेडिया बिलोच थाना रूपवास जिला भरतपुर को
गिरफतार किया जाकर उसके कब्जे से एक अवैध देशी कटटा 315 बोर को जब्त किया गया जिसके सम्बन्ध में वांछित अपराधी व इनामी बदमाश के विरूद्ध धरपकड अभियान जारी है.
