मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश शासन द्वारा जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु सीएम हेल्पलाइन की शुरुआत की गई है। सीएम के माध्यम से आमजन सीधे सीएम हेल्पलाइन नंबर डायल करके शिकायत दर्ज कराते हैं। इसका त्वरित एवं सीधा लाभ नागरिकों को निर्धारित समय सीमा में मिलता है। मध्यप्रदेश शासन द्वारा शिकायतों के सबसे तेज निराकरण और संतुष्टि वेटेज के प्रतिशत के आधार पर मध्य प्रदेश के शहरों की सूची जारी की गई है। गर्व का विषय है कि इस में बुरहानपुर को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इसमें बड़े महानगर पिछड़ गए हैं। प्रथम स्थान मिलने से इस बात के स्पष्ट प्रमाण मिलते हैं कि कलेक्टर बुरहानपुर श्री प्रवीण सिंह के नेतृत्व में जिले में इस सिलसिले में अच्छे प्रयास किए हैं जिसका परिणाम प्रथम स्थान के रूप में सामने आया है। इस सिलसिले में कलेक्टर बुरहानपुर श्री प्रवीण सिंह बधाई एवं प्रशंसा के पात्र हैं और उनकी सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है।
