सरवर खान जरीवाला, भोपाल, NIT;
थाना पिपलानी अंतर्गत अंजलि पति कृष्णकांत की रहस्यमय मौत हो गई है। पति का कहना है अंजलि ने सुसाइड किया है जबकि अंजलि की माता पिता का आरोप है कि उसकी हत्या की गई। यहां मामला हत्या-आत्महत्या में उलझा हुआ है।
पिपलानी थाना अंतर्गत हुई अंजलि की मौत के मामले में मृतक के पिता ने मीडिया को बताया कि पिछले काफी समय से सास अंजलि के बच्चे नहीं होने के कारण काफी समय से अंजलि की सास, पति, देवर और परिजन बच्चे न होने को लेकर अंजलि को प्रताडित कर रहे थे। अंजली के पिता का कहना है इस बात को लेकर मेरी बेटी को बहुत परेशान किया जा रहा था जिसको लेकर पूरा परिवार बहुत फिक्र बंद था। इससे पहले कि वह पुलिस की मदद लेते अंजलि ने दुनिया ही छोड़ दी। अंजलि के परिवार वालों का यह भी कहना है कि हमारी बेटी ने कभी भी अपने पति और ससुराल वालों को परेशान नहीं किया। वह हर हाल में खुश रहती थी। उसका पति हमेशा उसे डराता धमकाता रहता था।
अंजलि के ससुराल वालों से NIT संवाददाता ने बात करने की कोशिश की लेकिन ससुराल वालों ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। अंजलि के माता पिता ने महिला आयोग से भी मदद मांगी है साथ ही इसकी न्यायिक जांच की मांग की है।
यह हत्या है या आत्महत्या यह तो पोस्मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी। फिल्हाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
