NCP कोटे से विधायक बनेंगे एकनाथ खडसे: कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल | New India Times

नरेंद्र कुमार, जामनेर/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

NCP कोटे से विधायक बनेंगे एकनाथ खडसे: कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल | New India Times

महाराष्ट्र विधान परिषद में रिक्त होने वाली 10 सीटों के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे ने आज पार्टी के प्रांत अध्यक्ष जयंत पाटील, उपमुख्यमंत्री अजित पवार, गृहमंत्री दिलीप पाटील, खाद्यान्न वितरण मंत्री छगन भुजबल, सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे, ग्रामविकास मंत्री हसन मुश्रीफ़, औषध प्रशासन मंत्री राजेंद्र शिंगणे की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल किया है. NCP के कोटे से रामराजे निंबालकर तथा एकनाथ खडसे को पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है. गत डेढ़ साल पहले राज्य की ठाकरे सरकार की ओर से राज्यपाल नियुक्त 12 विधान परिषद सदस्यों की सूची में भी खडसे का नाम शामिल किया गया था लेकिन तब से लेकर अब तक राज्यपाल ने इस सूची को मंजूरी नहीं दी, अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट में न्याय प्रविष्ट है.
नवंबर 2019 में सत्ता में आई ठाकरे सरकार ने ढाई साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है. अगले महीने में सदन का मानसून सत्र होना है जिसके पहले मंत्री परिषद में बड़े बदलाव होने हैं. MLC में विधायक बनाए जाने के बाद उत्तर महाराष्ट्र के कद्दावर OBC नेता के रूप मे परिचित एकनाथ खडसे को जलसंपदा विभाग का मंत्री बनाया जा सकता है जिससे उत्तर महाराष्ट्र में अधर में लटकी कई परियोजनाओं को गति मिलेगी इन योजनाओं में वाघुर डैम के कैनोल विस्तार, जामनेर से पाचोरा तक कि लिफ्ट इरिगेशन योजना, बोदवड लिफ्ट इरिगेशन योजना, शेलगाव बैरेज, पाडलसे डैम, नार पार योजना जैसी अन्य कई योजनाए शामिल है. फडणवीस सरकार के कार्यकाल में इन योजनाओं को पूरा करने के लिए कुछ खास काम नहीं किया गया. 1995 में शिवसेना भाजपा की युति सरकार के दौरान सिंचाई मंत्री रह चुके खडसे को इस विभाग के कामकाज का अभ्यासपूर्ण अनुभव है. राजनीतिक गणित की बात करें तो खडसे के मंत्री बनने के बाद उत्तर महाराष्ट्र में NCP को लोकसभा और विधानसभा की सीटों में सीधा फायदा होगा.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article