भोपाल के शिक्षण संस्थानों में बम होने की सूचना निकली झूठी | New India Times

अबरार अहमद खान/कुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल के शिक्षण संस्थानों में बम होने की सूचना निकली झूठी | New India Times

राजधानी भोपाल में उस वक्त प्रशासन के हाथ पांव फूल गए जब शहर के 11 शिक्षण संस्थानों में बम होने की सूचना पुलिस को मिली।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे शहर के 11 विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में ई – मेल के माध्यम से व पुलिस कन्ट्रोल रूम में डायल 100 के माध्यम से भवन के अंदर बम होने की सूचना प्राप्त हुई।

भोपाल के शिक्षण संस्थानों में बम होने की सूचना निकली झूठी | New India Times

सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में संबंधित थाना व बम निरोधक दस्ता के माध्यम से जांच कराई गई। जांच उपरांत कहीं भी किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु प्राप्त नहीं हुई। इस कार्यवाही में कुल 05 बम निरोधक दस्तों ने कार्यवाही की। शिक्षण संस्थानों में बम होने की सूचना को पुलिस जांच उपरांत झूठा पाया गया।
पुलिस आयुक्त श्री मकरंद देउस्कर ने इस प्रकार की सूचना पर वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article