फर्जी स्क्रीनशॉट एवं फर्जी ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर मुझे और संगठन को बदनाम करने की हो रही है साजिश: आशुतोष चौकसे | New India Times

अबरार अहमद खान /मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

फर्जी स्क्रीनशॉट एवं फर्जी ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर मुझे और संगठन को बदनाम करने की हो रही है साजिश: आशुतोष चौकसे | New India Times

एनएसयूआई के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष ने आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एक पत्रकारवार्ता आयोजित कर कहा कि मुझे प्रदेश अध्यक्ष बने अभी एक हफ्ता नहीं हुआ है ।फर्जी स्क्रीनशॉट और फर्जी ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर मुझे और संगठन को बदनाम करने की साजिश की जा रही है।
आशुतोष चौकसे ने मीडिया से चर्चा करते हुऐ कहा कि जो स्क्रीनशॉट है वो पूरी तरह से फर्जी बनाया हुआ है और जिन नंबरों से वायरल किया जा रहा हैं वो नंबर भी फर्जी है । में ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज करवाई है साइबर सेल ने करवाई के लिए समय मांगा हैं साइबर सेल जल्दी स्पष्ट करेगा कि किन लोगों द्वारा यहां फर्जी स्क्रीन शॉट और रिकॉर्डिंग वायरल की जा रही है और यह किन लोगों की साजिश है।
चौकसे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने एक मध्यम परिवार और ओबीसी समाज के छात्र नेता को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है जो कि भाजपा के नेताओं को रास नहीं आ रही हैं इसलिये वो मुझे और संगठन को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं।
आशुतोष ने बताया कि एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के तत्पश्चात ही एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव और मध्यप्रदेश एनएसयूआई के प्रभारी नीतीश गौड़ ने पत्र जारी कर प्रदेश और जिलों भंग कर दी थी और प्रभारी महोदय ने स्पष्ट किया था कि जिला अध्यक्षों की नियुक्तिया सदस्यता अभियान के माध्यम से की जाएगी सदस्यता अभियान 17 मई से प्रारंभ किया जाएगाजाएगा.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article