तेल की स्टॉक सीमा से अधिक पाए जाने पर जिला प्रशासन ने बेस्ट प्राइज से 161 क्विंटल तेल किया जप्त | New India Times

अबरार अहमद खान/ मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

तेल की स्टॉक सीमा से अधिक पाए जाने पर जिला प्रशासन ने बेस्ट प्राइज से 161 क्विंटल तेल किया जप्त | New India Times

तेल की स्टॉक सीमा से अधिक पाए जाने पर जिला प्रशासन ने बेस्ट प्राइज से 161 क्विंटल तेल जप्त किया है जिस से थोक एवं फुटकर तेल विक्रेताओं में हड़कंप मचा हुआ है। आप को बता दूं कि जिला प्रशासन की टीमों द्वारा लगातार तेल के थोक एवं फुटकर विक्रेता के स्टॉक की जांच की जा रही है। मंगलवार को भी खाद्य विभाग के अमले द्वारा वालमार्ट इंडिया द्वारा संचालित बेस्ट प्राइस करोंद के रिकॉर्ड की जांच की गई।
भौतिक सत्यापन में सभी प्रकार के तेल की मात्रा 661 क्विंटल पाई गई। थोक व्यापारी एक समय में 500 क्विंटल तेल रख सकते हैं. अतिरिक्त 151 क्विंटल तेल जिसकी कीमत ₹26 लाख है को जप्त किया गया। शासन द्वारा सभी थोक और फुटकर तेल विक्रेता के लिए स्टॉक की लिमिट तय की गई है। जिसकी स्टॉक लिमिट से सीमा अधिक होने पर जिले में जप्त करने की कार्रवाई की जा रही है। वॉलमार्ट इंडिया बेस्ट प्राइस करोंद की जांच में अतिरिक्त तेल का पाया जाना यह कृत्य आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 /7 के अंतर्गत दंडनीय अपराध होने से मध्यप्रदेश तेल तिलहन व्यापारी नियंत्रण आदेश 2022 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.