कलेक्टर सोमेश मिश्रा द्वारा शासकीय उचित मूल्य की दुकान का किया गया आकस्मिक निरीक्षण | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

कलेक्टर सोमेश मिश्रा द्वारा शासकीय उचित मूल्य की दुकान का किया गया आकस्मिक निरीक्षण | New India Times

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सोमेश मिश्रा के द्वारा जनपद पंचायत पेटलावद के ग्राम पांच पिपलिया में शासकीय उचित मूल्य की दुकान का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। यहां पर ग्रामीणों से रूबरू चर्चा की एवं सेल्समेन से स्टाक के बारे में पुछताछ की. कलेक्टर के द्वारा उचित मूल्य की दुकान का अंदर से भी निरीक्षण किया एवं निर्देश दिए की आग वगेरा से बचाव के लिए पर्याप्त रूप से पानी की व्यवस्था, अग्निशामक यंत्र की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
कलेक्टर ने उपस्थित हितग्राहियों से राशन के बारे में पूछा की आपको 5 किलो मध्यप्रदेश शासन से एवं 5 किलो भारत शासन से प्रति सदस्य दिया जा रहा है। आपको यहां प्राप्त हो रहा है या नहीं। हितग्राहियों ने बताया कि हमें निर्धारित राशन समय पर प्राप्त हो रहा है। किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आती है। कलेक्टर के द्वारा सेल्समेन को अच्छे कार्य के लिए बधाई दी गई।

इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावद शिशिर गेमावत, तहसीलदार जगदीश वर्मा, प्रभारी पीआरओ सुधीर कुशवाह एवं बडी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article