भारतीय किसान संघ द्वारा तीन विषय पर अलग-अलग मांगों का दिया गया ज्ञापन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

भारतीय किसान संघ द्वारा तीन विषय पर अलग-अलग मांगों का दिया गया ज्ञापन | New India Times

भारतीय किसान संघ जिला धार द्वारा जिला कलेक्टर को तीन विषय पर अलग-अलग ज्ञापन दिया गया। इसमें जिन किसानों ने सरकारी खरीदी केंद्रों पर गेहूं विक्रय किया था उन किसानों से 50% राशि सोसाइटी की ऋण की राशि काट ली गई थी लेकिन आज दिनांक तक सोसाइटीओ में उनकी राशि नहीं प्राप्त हुई। जिससे किसान सोसायटीओं में कालातीत हो चुके हैं। सोसाइटी उन किसानों से ब्याज ले रही है उक्त राशि डालने का काम शासन का था जो उन्होंने नहीं डाली तो किसान उसका ब्याज क्यों भरें। प्रधानमंत्री किसान सम्माननिधि योजना में किसानों को राशी प्राप्त हो चुकी थी वह किसान से पुन: वसूली की जा रही है। उक्त किसानों से वसूली नहीं की जावे तथा समस्त खाताधारक किसान को इसका लाभ मिलना चाहिए।
ज्ञापन देते समय राजेंद्र शर्मा, महेश ठाकुर, हरीश पटेल जिला अध्यक्ष, यशवंत मुकाती जिला मंत्री, छगन मंडलोई, मनोहर कामदार, संदीप पाटीदार आदि उपस्थित थे.

उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अमोल पाटीदार द्वारा दी गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article