मोबीलाइजरों ने विभिन्न मांगों को लेकर सीईओ को सौंपा ज्ञापन | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

मोबीलाइजरों ने विभिन्न मांगों को लेकर सीईओ को सौंपा ज्ञापन | New India Times

जनपद पंचायत जुन्नारदेव के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में जो
मोबिलाइजर पद हेतु शासन के निर्देश अनुसार द्वारा जो भर्ती की गई थी भर्ती प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद पंचायत द्वारा आज तक मोबिलाइजरों को आज तक वेतन नहीं मिला है और ना ही आज तक उनकी आईडी बनाई गई. इसी समस्या को लेकर आज जनपद पंचायत जुन्नारदेव के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के CEO के नाम विभिन्न मांगों को लेकर मोबिलाइजर द्वारा ज्ञापन सौंपा गया. जिसमे वेतन, आईडी जोकि जनपद पंचायत के सीईओ के द्वारा दिया जाना था वह आज तक ना तो आईडी दी गई और ना ही वेतन दिया गया. जनपद पंचायत के सीओ साहब को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि हमारे विभिन्न मांगों को पूरा करें जिससे जो शासन के द्वारा दी जा रही है वहां पंचायत को मिल सके. इसके पहले बताया गया कि आपको 15 दिन के भीतर पंचायत की आईडी कार्ड बना कर दिए जाने का आश्वासन दिया गया था जो कि आज तक पूरा नहीं हो सका. ज्ञापन सौंपते समय समस्त मोबिलाइजर पद के अध्यक्ष अशोक उईके, उपाध्यक्ष पूनम साहू, सचिव दीपमाला बट्टी, उपसचिव सुशीला आरसी, मीडिया प्रभारी महेश उइके, प्रभात किरण नरे, रितिक सरेआम, संगठन प्रभारी ममता राज भोपा, दिनेश भलावी, कोषाध्यक्ष कल्पना खेरवे, सेशबती कुमरे, समन्वयक सचिन सरेआम एवं समस्त सदस्यों ने मिलकर अपनी मांगों का ज्ञापन दिया गया व जल्द से जल्द इस मांगों को पूरा करने को कहा गया.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article