मुख्यमंत्राी निःशुल्क दवा एवं जांच योजना का आमजन को शत प्रतिशत लाभ दिलाएं: डीसी | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

मुख्यमंत्राी निःशुल्क दवा एवं जांच योजना का आमजन को शत प्रतिशत लाभ दिलाएं: डीसी | New India Times

सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रभावी मॉनिटरिंग तथा आमजन तक उनकी पहुंच सुलभ बनाने के लिए विभागीय कार्याे की समीक्षा बैठक का आयोजन जिला कलेक्ट्रेट सभागार में संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्राी बजट घोषणा पर विभागीय अधिकारी नीतिगत कार्यवाही करते हुए उसका निष्पादन प्राथमिकता के साथ करें। उन्होनें कहा कि संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें, अपने स्तर पर कोई भी प्रकरण लंबित नही रहना चाहिए। परिवादी से मोबाइल पर बात कर उनकी समस्याओं का निराकरण करें। प्रधानमंत्राी, मुख्यमंत्राी, राजपाल कार्यलय से आने वाले प्रकरणों एवं शिकायतों का तुरन्त प्रभाव से निराकरण करें। उन्होनें कहा कि मुख्य सचिव द्वारा फ्लैगशिप योजना की मॉनिटरिंग लगातार की जा रही है इसिलिए समय अवधि में उनकी क्रियान्विति करना सुनिश्चित करें। सुनवाई के अधिकार एवं लोक सेवा गारण्टी अधिनियम के तहत आमजन को समय सीमा के तहत लाभान्वित किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होनें कहा कि 20 एवं 15 सूत्राीय कार्यक्रम के तहत दिये गये लक्ष्यों को शत प्रतिशत प्राप्त करना सुनिश्चित करें। जिले में सुपोषण के नवाचार एवं जिले को अलग पहचान दिलाने के लिए जिला स्तरीय अधिकारी टीम भावना से प्रयास कर कुपोषण मुक्त जिला बनाना सुनिश्चित करें। प्रशासन गावों एवं शहरों के संग अभियान में आने वाले सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं अन्य प्रकरणों का निस्तारण करते हुए सरकारी योजनाओं से बंचीत पात्रा लोगों को लाभान्वित किया जाना सुनिश्चित करें। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुख्यमंत्राी निःशुल्क दवा एवं जॉच योजना का आमजन को शत प्रतिशत लाभ दिलायें। पालनहार योजना की पात्राता रखने वाले लोगों की जानकारी सामाजिक एवं अधिकारिता विभाग को उपलब्ध करायें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि संबंधित अधिकारी लंबित प्रकरणों का निस्तारण की शत प्रतिशत पालन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अधिकारी अपने क्षेत्रा मे भ्रमण करना सुनिश्चित करे। राज्य सरकार द्वारा विभाग की गतिविधियों एवं विभागीय कार्यों का क्रियान्वयन में सुधार के लिए समय समय पर जिला स्तरीय अधिकारी बैठक कर आवश्यक कार्यवाही करें। पंचायती राज के तहत ग्राम पंचायतों में मनरेगा कार्य स्वीकृत करें। जिससे गरीब वर्ग के व्यक्तियों को लाभ मिल सकें। उन्होंने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए डांग क्षेत्रा में निवास करने वाले व्यक्तियों के लिए पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करते हुए टेंकरों में जीपीएस लगाकर एवं उनपर निगरानी बनायी जाये। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत कार्य आदेश जारी होने वाले कार्याे को यथाशीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषि के अन्तर्गत सरकार द्वारा चलाई जा रही जीवन ज्योति बीमा योजना, कृकृषि बीमा योजना सहित अन्य कृषि योजनाओं के संबंध में समीक्षा की। योजनाओं के साथ साथ उनका लक्ष्य भी निर्धारित करें ताकि आमजन तक सही समय पर योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके। उन्होंने सड़क, कल्याणकारी योजनाओं, वन नेशन वन राशन कार्ड आधार सीडिंग कार्य, पशुपालन, बिजली, पानी, शिक्षा, पेंशन, स्वच्छ भारत मिशन, एक नारी सम्मान योजना, वाटरशैड, जल संसाधान, नरेगा जॉब कार्ड, चिकित्सा व्यवस्था की समस्याओं के संबंध में चर्चा कर आईसीयू बेड्स, ऑक्सीजन मेनिफोल्ड, ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की जानकारी की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
कार्यवाहक जिला कलक्टर चेतन चौहान ने विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होनें बताया कि मुख्यमंत्राी बजट घोषणा की क्रियान्विति की जा रही है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि संभागीय आयुक्त द्वारा दिए गए निर्देशों की शत-प्रतिशत पालना सुनिश्चित करे। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस, अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह तौमर सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article