ग्वालियर पुलिस ने आयोजित किया प्रेस्टीज कॉलेज में ‘सायबर क्राइम अवेयरनेस’ विषय पर सेमीनार, अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को सायबर अपराधों से बचाव की दी गई जानकारी | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर पुलिस ने आयोजित किया प्रेस्टीज कॉलेज में ‘सायबर क्राइम अवेयरनेस’ विषय पर सेमीनार, अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को सायबर अपराधों से बचाव की दी गई जानकारी | New India Times

ग्वालियर पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी, भापुसे के निर्देश पर चलाये जा रहे ‘‘सायबर क्राइम अवेयरनेस’’ प्रोग्राम के तहत सोमवार को ‘‘प्रेस्टीज ग्रुप ऑफ कॉलेज’’ में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिये सायबर क्राइम के रोकथाम विषय पर एक सेमीनार आयोजित किया गया। इस सेमीनार का प्रारंभ अति0 पुलिस अधीक्षक शहर-पूर्व/अपराध श्री राजेश डण्डौतिया द्वारा अपने उद्बोधन से किया गया। एएसपी क्राईम द्वारा सेमीनार में उपस्थित सभी कॉलेज स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं को सायबर अपराधों से जुड़ी विभिन्न केस स्टडीज से अवगत कराया। उन्होंने वर्तमान में पुलिस के पास आने वाली सायबर अपराध संबंधी शिकायतों को साझा किया। जिनमें उनके द्वारा मुख्यतः सेक्सट्रार्सन, सोशल मीडिया फ्रॉड, कॉल सेंटर के माध्यम से फ्रॉड, लॉटरी फ्रॉड आदि के संबंध मे व्याख्यान दिया गया।

ग्वालियर पुलिस ने आयोजित किया प्रेस्टीज कॉलेज में ‘सायबर क्राइम अवेयरनेस’ विषय पर सेमीनार, अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को सायबर अपराधों से बचाव की दी गई जानकारी | New India Times

सेमीनार में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को एएसपी क्राईम द्वारा र्स्माट फोन को उपयोग करते समय किन-किन सावधानियां बरतें इस विषय पर भी प्रकाश डाला गया साथ ही उनको सायबर अपराधों से बचने के उपायो से भी अवगत कराया। सेमीनार में उपस्थित ग्वालियर सायबर सेल प्रभारी उनि रजनी सिंह रघुवंशी द्वारा सेमीनार में उपस्थित छात्र-छात्राओं तथा संस्थागत कर्मचारियों को फायनेंशियल फ्रॉड, ओटीपी फ्रॉड, यूपीआई फ्रॉड, जॉव फ्रॉड, मेट्रोमोनियल फ्रॉड, सोशल मीडिया फ्रॉड, स्टॉकिंग, बुलिंग, रेनसमवेयर, मालवेयर आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी एवं ग्वालियर पुलिस द्वारा सायबर अपराधों की रोकथाम के लिये किये जा रहे प्रयासों के बारे में बताया। सायबर काईम अवेयनेस की ओर ग्वालियर पुलिस द्वारा प्रारंभ किये गये प्रोग्रामों का मुख्य उद्देश्य आने वाली नवीन पीढ़़ी को सायबर अपराधों के प्रति जागरूक करना है। जिससे भविष्य में सायबर संबंधी अपराधों पर पूर्णतः रोक लगाई जा सके।

इस सेमीनार में अति0 पुलिस अधीक्षक शहर-पूर्व/अपराध के साथ-साथ प्रभारी सायबर सेल उनि0 रजनी रघुवंशी, प्रआर0 के0पी0 यादव तथा प्रेस्टीज कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. स्वरूप मोहनते (डायरेक्टर-प्रेस्टीज कॉलेज), डॉ. वारिका सिंह, प्राफेसर गोरा चांडक मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article