इश्क के चक्कर में मां की हत्या | New India Times

अबरार अहमद खान /सरवर खान ज़रीवाला, भोपाल, NIT; ​​इश्क के चक्कर में मां की हत्या | New India Timesमिली जानकारी के मुताबिक़ बीते 30 नवम्बर को गौतम नगर थाना की पुलिस को हमीदिया हॉस्पिटल के प्रबंधन द्बारा सूचना दी गई कि इन्दिरा सहायता नगर की भाजपा महिला लीडर जमीला बी को मृत अवस्था में परिजनों व मोहल्ले के लोग हॉस्पिटल लेकर आये हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मुख्तार कुरेशी अपने पुलिस अमले के साथ मौके पर पहुंच कर जब जमीला बी के बेटे अमन से पूछ ताछ की तो उसने कहा था कि मां को तेज करंट लगा है लेकिन हॉस्पिटल में किए गए मेडिकल जांच में साबित हुआ था कि जमीला बी के कंधे में गोली लगी है, जिस के कारण उनकी मौत हुई  है।​

मामले की गम्भीरता को देखते हुये पुलिस अधिक्षक श्री अरविंद सक्सेना द्वारा क्राइम ब्रांच एवं थाना गौतम नगर पुलिस की एक टीम गठित कर आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने के लिये लगाया था।

पुलिस द्वारा आसपास एवं पडोसीयों से जब पूछताछ की गयी तो तो पता चला की घटना से कुछ देर पहले जमीला, पास की किराना दुकान से दूध खरीद कर लाई थी तथा यह भी साबित हुआ कि इस समय के दौरान कोई भी संदिग्ध व्यक्ति जमीला बी के घर के अंदर न तो आया है और न ही बाहर गया है ।​इश्क के चक्कर में मां की हत्या | New India Timesएसपी अरविंद सक्सेना का कहना है कि इन सभी तथ्यों के आधार पर आरोपी अमन को हिरासत में लेकर जब सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। एसपी अरविंद सक्सेना के अनुसार पूछ ताछ के दौरान उसने बताया कि वह एक लड़की से प्यार करता था। लड़की से शादी करने की बात पर अमन और जमीला बी का बीते 30 नवम्बर को झगड़ा भी हुआ था। इस झगड़े में उस ने जमीला को धमकी दी थी, कि यदि उसकी शादी प्यार करने वाली लड़की से नहीं हुई, तो वह या तो अपनी जान दे देगा या फिर जान ले लेगा।

जमीला बी का कहना था कि अमन की शादी उनकी मर्जी के अनुसार होगी। जब मां-बेटे में बहस बढ़ी, तो अमन अंदर के कमरे में गया और तकिए के नीचे रखे लोडेड 315 बोर के कट्टे से अपनी मां पर फायरिंग कर दी। गोली से बचने के लिए जमीला बी पीछे हटी, तो गोली उनके कंधे में जा लगी। गोली लगने के बाद जमीला बी बेहोश हो गईं। इसके बाद अमन ने खून के धब्बों को साफ किया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा। 

 आरोपी अमन के खिलाफ हत्या करने की धारा 302 सहित आर्मस् एक्ट की धारा 25, 27  के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी को जिला अदालत में पेश किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.