दो बाइक के आमने-सामने की भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल | New India Times

सलमान चिश्ती, ब्यूरो चीफ, रायबरेली (यूपी), NIT:

दो बाइक के आमने-सामने की भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल | New India Times

खीरों थाना क्षेत्र में शनिवार को दो बाइक के बीच में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की सूचना पर खीरों थाना पुलिस मौके पर पहुंची. ग्रामीणों की सूचना पर 108 एम्बुलेन्स कि सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र भेजा गया।

मिली जानकारी के अनुसार के खीरों थाना क्षेत्र के खुष्टि की पुलिया के पास दो बाइकों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए. हादसे में बाइक सवार शिव चरण उर्फ ललाऊ निवासी ग्रामसभा हर्दी की मौके पर मौत हो गयी और बुद्धिलाल गुप्ता निवासी दतौली रायबरेली, अमित पिता राजकिशोर निवासी चंदनपुर थाना बारासगवर उन्नाव गंभीर घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर खीरों पुलिस और 108 एम्बूलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से तीनों गंभीर घायलों को खीरों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खीरों पहुंचाया। प्राथमिक उचार के बाद डॉक्टर सुनील यादव ने दोनों ही घायलों को रायबरेली जिला चिकित्साल के लिए रेफर कर दिया। एक युवक को पुलिस ने पंचनामा भारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.