रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

जयपुर कलाकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पवार, जयपुर महा सचिव राकेश तंवर, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इंदौरी, प्रदेश उपाध्यक्ष तुणा चटर्जी, अध्यक्ष पश्चिम बंगाल पुकार आचार्य, उज्जैन जिला अध्यक्ष संतोष गोयल आदि कलाकार संघ के पदाधिकारियों ने झाबुआ जिले के मेघनगर की प्रतिभा शाली टैलेंटेड कलाकार समाजसेवीका संस्कार भारती फाउंडेशन की संचालिका अध्यक्ष श्रीमती चंदनबाला शर्मा को विशेष सेवा योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र से नवाजा गया !

संस्कार भारती फाउंडेशन की अध्यक्ष समाजसेवीका चंदन बाला शर्मा को सम्मान मिलने पर ईष्ट मित्रों, परिजनों व संस्था के पदाधिकारियों ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई व शुभकामनाएं दीं साथ ही बधाई व शुभकामना देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है.
