यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

राजस्थान की प्रथम महिला किन्नर पार्षद एवं कांग्रेस सेवा दल की महासचिव शोभा बाई ने अपने निवास पर होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया। इस मौके पर शोभा बाई ने अपने निवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में पुष्पों से होली खेली गई। इस मौके पर राजस्थान के प्रथम किन्नर पार्षद शोभा बाई ने प्रदेश वासियों एवं जिले वासियों से होली का त्यौहार आपसी प्रेम एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।
उन्होंने सभी धर्मों के लोगों से कहा की होली का त्योहार हमें आपसी मतभेदों को मिटाकर साथ रहकर जाति-पाति का भेद किए बिना सर्व धर्म समभाव की भावना को ध्यान में रखते हुए मनाना चाहिए।इस मौके पर उन्होंने कहा के होली के त्यौहार पर हम देश में अमन चैन बना रहे इसके लिए भगवान से प्रार्थना करते हैं हमारा देश हमारा प्रदेश और हमारा जिला दिन रात दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करता रहे ऐसी हमारी कामना है।
