कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष के संभाग सह संयोजक बने दिलीप सराफ | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष के संभाग सह संयोजक बने दिलीप सराफ | New India Times

श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे की जन्मशताब्दी समारोह में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा से चर्चा के उपरांत कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी समारोह समिति की अध्यक्ष एवं लोकसभा के पूर्व स्पीकर श्रीमती सुमित्रा महाजन (इंदौर) ने संभाग संयोजक एवं सहसंयोजकों की घोषणा की है। भाजपा बुरहानपुर जिला मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े ने बताया कि पूर्व जिलाध्यक्ष श्री दिलीप श्राफ को इंदौर संभाग का सह संयोजक बनाया गया हैं। दिलीप श्रॉफ की इस नियुक्ति पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मनोज भीमसेन लधवे, पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी, नेपानगर विधायक सुमित्रा कास्डेकर, म.प्र. कृषि विपणन बोर्ड उपाध्यक्ष सुश्री मंजू दादू, पूर्व विधायक श्री रामदास शिवहरे, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता, पूर्व महापौरगण श्री अतुल पटेल, श्री अनिल भोसले, श्री युवराज महाजन, श्री प्रदीप जाधव, पूर्व निगम अध्यक्ष श्री मनोज वल्लभदास तारवाला, जिला महामंत्री डॉ मनोज माने, श्री रतिलाल चिलात्रे, श्री लक्ष्मण महाजन सहित भाजपा पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई प्रेषित की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article