महिला कमांडो टीम ने ट्यूशन केंद्रों के आसपास में बेवजह घूमने वालों को खदेड़ा | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

महिला कमांडो टीम ने ट्यूशन केंद्रों के आसपास में बेवजह घूमने वालों को खदेड़ा | New India Times

धौलपुर जिला के बाड़ी में महिलाओं और छात्राओं के साथ लगातार बढ़ रही घटनाओं को मद्देनजर रखते हुए पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर दिखाई दे रही है।
इस पूरे मामले को धौलपुर पुलिस अधीक्षक शिवराज सिंह मीणा ने अपने संज्ञान में लेते हुए बाड़ी कस्बे के लिए एक महिला कमांडो टीम का गठन कर इसको बाड़ी लगाया है,इस महिला कमांडो टीम का नेतृत्व महिला कमांडो संध्या पाठक और सुलेखा कर रहीं हैं यह महिला कमांडो टीम पुलिस अधीक्षक शिवराज मीणा के निर्देशन में बाड़ी के मुख्य ट्यूशन केंद्रों और विद्यालयों के आसपास पूरी निगरानी बनाई हुई हैं।
जिसको देखकर छात्राओं सहित उनके अभिभावकों को भी फिलहाल सुरक्षित माहौल नजर आ रहा है, यह महिला कमांडो गश्ती दल प्रत्येक गली, मोहल्लों में जाकर महिलाओं और छात्राओं को अपने नंबर भी साझा कर रही हैं और उनको समझा रही है कि अगर आपके साथ कोई छेड़खानी या अन्य कोई वारदात करता है तो आप हमारे नंबरों पर अवश्य सूचना दें और हम आपकी समस्याओं का समाधान करेंगे।
आज शनिवार को महिला कमांडो गश्ती टीम ने पुराने बाजार, बटवाल पाड़ा, गर्ल्स स्कूल, पांच चौक की हवेली, गंज दरवाजा, रेलवे क्रॉसिंग, गुमट रोड, अग्रसेन कॉलोनी सहित मुख्य बाजार में महिलाओं की सुरक्षा के लिए लगातार गश्त करते हुए महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल बनाने का प्रयास किया गया। इस दौरान महिला कमांडो गश्ती दल द्वारा जगह-जगह फालतू एकत्रित लोगों को खदेड़ा गया और कुछ आवारा किस्म के युवकों को अपनी हिरासत में लिया और पूछताछ कर वार्निंग देकर छोड़ा गया है।कमांडो टीम की लगातार इस तरह की कार्यवाही से आवारा मजनुओं में दहशत का माहौल बना हुआ है। फिलहाल ज्यादातर स्थानों से असामाजिक तत्व और मजनू आज पूरी तरह से गायब नजर आए। इस पूरी कार्यवाही को अंजाम देने वाली टीम में महिला कमांडो संध्या पाठक, सुलेखा, बेबी बघेला और कलावती शामिल रहीं।

By nit