टूटे फूटे सडकों व कीचड़ से रहिवासी व छात्र परेशान, प्रशासन की लापरवाही बरतने का आरोप | New India Times

पीयूष मिश्रा, सिवनी ( मप्र ), NIT; ​टूटे फूटे सडकों व कीचड़ से रहिवासी व छात्र परेशान, प्रशासन की लापरवाही बरतने का आरोप | New India Timesस्कूल आने जाने वाले तकिया वार्ड स्थित एकमात्र मुख्यमार्ग की दुर्दशा से त्रस्त होकर छोटे-छोटे पढ़ने वाले छात्र छात्राओं ने पिछले वर्ष विरोधस्वरूप और छपारा के जनप्रतिनिधियों को जगाने के लिए इस सड़क पर बेशरम का रोपण किया था लेकिन 1 साल बीत जाने के बाद भी बेशर्म प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की नींद नहीं खुल पाई है।

उल्लेखनीय हो कि छपारा नगर के तकिया वार्ड चमारी तिराहे तक एकमात्र मुख्य मार्ग पर बरसात के दिनों में रोड के ऊपर कीचड़ इतना भर जाता है कि पैदल आना जाना नामुमकिन होता है और आए दिन इस कीचड़ से सनी हुई सड़क पर हादसे होते रहते हैं और स्कूल आने जाने वाले छोटे-छोटे बच्चे फिसल कर गिरते-पड़ते स्कूल पहुंचते हैं।

महाविद्यालय के अलावा आधा दर्जन स्कूल भी इसी मार्ग पर 

छपारा नगर के तकिया वार्ड स्थित एकमात्र मुख मार्ग से आने जाने के लिए महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के अलावा प्राइमरी और मिडिल स्कूल के साथ-साथ नवीन हाई स्कूल के छात्र-छात्राएं तथा कई प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे भी इसी मार्ग से आते जाते हैं इसके अलावा छपारा नगर को जोड़ने वाला यह एकमात्र मुख्य मार्ग भी है जिससे आसपास के सैकड़ों गांव के ग्रामीण जन भी आना जाना करते हैं लेकिन इस मार्ग की दुर्दशा के ऊपर प्रशासन और नगर के जनप्रतिनिधि आज तक कोई ध्यान नहीं दिया है जिसके चलते यह सड़क पूरी तरह से कीचड़ से सनी हुई रहती है।​टूटे फूटे सडकों व कीचड़ से रहिवासी व छात्र परेशान, प्रशासन की लापरवाही बरतने का आरोप | New India Times उल्लेखनीय है कि बस स्टैंड से लेकर लोधी वार्ड, झंडा चौक, सुनारी वार्ड, जैन वार्ड और तकिया वार्ड चमारी तिराहे तक छपारा का प्रमुख एकमात्र मार्ग है जिसकी इन दिनों हाल बेहाल हो गए हैं, कदम- कदम पर गड्ढे हैं पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है परिणाम स्वरूप लोगों को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और आए दिन कई छोटे बड़े हादसे इस मार्ग में हो रहे हैं लोक निर्माण विभाग द्वारा इस सड़क के रखरखाव या पुनर्निर्माण की दिशा में पहल ना किए जाने से लोग बुरी तरह त्रस्त हैं।

पीडब्ल्यूडी और पंचायत के अलावा जनप्रतिनिधि भी मौन

नगर के अंदर जाने वाली यह एक मात्र सड़क पीडब्ल्यूडी विभाग के अधीन है लेकिन कई वर्षों से इस सड़क का ना तो डामरीकरण कार्य हुआ और ना ही मरम्मत का कार्य किया गया है जिसके चलते नगर की इस डामर रोड पर सड़क कम गड्ढे ज्यादा नजर आते हैं वही ग्राम पंचायत मार्ग के दोनों ओर नालियों का निर्माण भी नहीं करा रही है इन्हीं सब कारणों से नालियों का गंदा पानी सड़क पर साल भर बहता रहता है, ज्ञातव्य होवे कि इस वार्ड की इस रोड और नाली की समस्या को लेकर ना तो विधायक ने ध्यान दिया और ना ही छपारा के किसी भी जनप्रतिनिधि ने ईश्वर आज तक कोई ध्यान नहीं दिया है।

By nit