सावला जी की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

सावला जी की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा | New India Times

दिनांक 18 फरवरी को गहोई वैश्य महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व श्री कैलाश नारायण सावला जी की तीसरी पुण्यतिथि थी। ज्ञात हो श्री सावला जी के प्रयासों से ही समाज की अयोध्या धर्मशाला का निर्माण एवं विकास हुआ। वृंदावन में भी उनके कार्यकाल में भवन हेतु भूमि क्रय की गई थी। समाज में उनके योगदान के कारण उनकी पुण्यतिथि देश भर में स्व कैलाश नारायण सावला समाज सेवा न्यास द्वारा कई स्थानों पर मनाई गई। ग्वालियर में गहोई समाज ग्वालियर ग्रेटर के तत्वाधान में श्री मेथली शरण गुप्त पुस्तकालय महाराज बाड़ा पर अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय कैलाश नारायण सांवला जी की तृतीय पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि का आयोजन किया गया। जिसमें सभी सामाजिक बंधु अध्यक्ष राम प्रकाश सोनी, महामंत्री प्रदीप पहाड़िया ,पूर्व राजनेतिक प्रकल्प राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र बड़ेरिया,पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगरनिगम सुधीर गुप्ता, दिलीप लहारिया राजेश नीखरा, सियाराम निगोति, गोपाल बिलैया, संजीव नीखरा, पवन बिलैया उपस्थित हुए।इस अवसर पर धर्मेन्द्र बड़ेरिया ने सावला जी के व्यक्तित्व,कृतित्व एवं जीवन यात्रा पर प्रकाश डाला। उपस्थित ग्रेटर के पदाधिकारी कार्यकारिणी एवं सामाजिक बंधु उपस्थित हुए सभी ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।मुख्य आयोजन डबरा में हुआ जहां कार्यक्रम में पूर्व कुलसचिव डा आनंद मिश्रा,विधायक सुरेश राजे,महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के के कठिल ,आलोक टिकरिया,कैलाश सराओगी,दीपक सावला ,श्याम अमित सावला आदि ने श्री सावला जी का स्मरण किया।साथ ही न्यास द्वारा सामाजिक सेवा के लिए डा श्रीप्रकाश लोहिया जी को एवं राजनेतिक क्षेत्र के लिए डबरा नगरपालिका उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता को स्व कैलाश नारायण सावला गहोई रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.