मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शाहजहांपुर एसओजी, एसटीएफ लखनऊ व थाना सदर बाजार पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए महिला सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार कर 43 करोड़ 60 लाख रुपये का चरस बरामद किया है।
रोहित कुमार एसओजी प्रभारी, धर्मेंद्र कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार, हरकेश सिंह चौकी प्रभारी कैंट, हेड कांस्टेबल अजय कुमार, हेड कांस्टेबल अजीत सिंह एसओजी, हेड कांस्टेबल राजाराम पाल सिंह एसओजी, हेड कांस्टेबल श्रीराम एसटीएफ लखनऊ, हेड कांस्टेबल प्रभात कुमार एसटीएफ लखनऊ आदि पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को रोडवेज बस स्टैंड के पीछे से पीपल के पेड़ के पास है शीतल शर्मा पत्नी विपिन शर्मा निवासी ग्राम बरतिया तारा ताल थाना गुलरिया जिला बरदिया नेपाल, महेंद्र भर निवासी लौहरोला थाना गणेशपुर जिला कपिल वस्तु नेपाल, मोहम्मद अनीस पुत्र मोहम्मद रईस निवासी ग्राम गौर डीहा थाना मिश्रौलिया जिला सिद्धार्थ नगर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 21 किलो 800 ग्राम चरस बरामद किया गया है जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत 43 करोड़ 60 रुपए है।
एस, आनन्द पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एसओजी शहजानपुर एसटीएफ लखनऊ ने तीन मादक पदार्थ के तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 21 किलो 800 ग्राम चरस बरामद की है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 43 करोड़ 60 लाख रुपए है. गिरफ्तार अभियुक्तों में दो नेपाल के हैं जिसमें एक महिला जिसका नाम शीतल शर्मा है या नेपाल की रहने वाली है इसका पति वबभाई बहराइच जनपद की जेल में चरस की तस्करी में बंद है तफ्तीश करके थाना सदर बाजार में कार्रवाई की जा रही है.
