बुरहानपुर के व्यापारियों से धोखाधड़ी करने वाले जळगांव जामोद के तीन आरोपियों को गिरफ़्तार कर पुलिस ने उनके कब्ज़े से लगभग 6,00,000/- रूपये का सामान किया जप्त | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर के व्यापारियों से धोखाधड़ी करने वाले जळगांव जामोद के तीन आरोपियों को गिरफ़्तार कर पुलिस ने उनके कब्ज़े से लगभग 6,00,000/- रूपये का सामान किया जप्त | New India Times

बुरहानपुर के व्यापारियों से धोखाधड़ी करने वाले जळगांव जामोद के तीन आरोपियों को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ़्तार कर आरोपियों के कब्ज़े से लगभग 6,00,000/- रूपये का सामान भी जप्त किया है.

नगर की कई दुकानों से सामान ख़रीदकर व्यापारियों से धोखाधड़ी करने वाले जळगांव जामोद (महाराष्ट्र) के तीन आरोपियों को शहर कोतवाल संजय पाठक के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस बुरहानपुर ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 10/02/22 को फरियादी आशुतोष कुमार दुधे, निवासी सिलमपुरा ने कोतवाली थाने पर रिपोर्ट किया कि मेरी शंकरलाल सेवकराम नामक फर्म पर तीन व्यक्ति आए। उनके द्वारा 3 सिलाई मशीन खरीदी गई। नगद पैसा न होने का कहकर उनके द्वारा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक का एक चेक सिलाई मशीनों की कुल कीमत 22500/- रुपए का दिया गया जो मेरे द्वारा बैंक में प्रस्तुत करने पर खाते में अपर्याप्त राशि बता कर चेक लौटा दिया गया। बाद में अब्दुल सादिक से संपर्क करने पर उसने संतुष्टि पूर्ण जवाब नहीं दिया व टालमटोल करने लगा। उसके द्वारा दिया चेक आज दिनांक तक क्लियर नहीं हुआ है। उक्त तीनों व्यक्तियों अब्दुल सादिक देशमुख, सैयद अनीश तथा नजीम बैग द्वारा मोहम्मद मर्चेंट से 25 नग दरवाजे कीमती 63,425 रुपये, जितेंद्र मालवीय से एक बड़ी थ्रेशर मशीन कीमती 2,60,000/-, जगदीश सोलंकी से एक पानी की मोटर 5 एचपी की कीमती 13000 रुपये, प्रतीक सिंह बैस से 42 बंडल ड्रिप कीमती 92,450 रुपये तथा ए.सी. राम से 70 नग सेंट्रिंग प्लाय कीमती 1,10,112 रुपये की ठगी कर छल पूर्वक प्राप्त करके षड्यंत्र कर हानि पहुँचाई। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली पर अपराध क्रमांक 116/22 धारा 417, 418, 420, 120 (बी) भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया। अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा के मार्गदर्शन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा टीम गठित की गई। टीम द्वारा आरोपी (1) सादिक़ पिता अब्दुल ख़ालिक़ देशमुख, उम्र 55 साल निवासी सुल्तानपुरा जळगांव जामोद, (2) सैयद अनीस पिता सै. शफ़ी , नि. सुल्तानपुरा जळगाव जामोद, (3) नदीम बेग उर्फ़ नदीम टेलर पिता हसन बेग निवासी काज़ीपूरा, जळगांव जामोद को गिरफ्तार कर तीनों आरोपियों से एक हडम्बा थ्रेशर मशीन, ड्रिप नली के 42 बंडल, तीन सिलाई मशीन, तीन सीलिंग फैन, 16 दरवाजे कुल कीमती करीबन 6,00,000/- (छः लाख रुपए) का सामान जप्त किया गया. बाद दिनांक 17.02.22 को तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहाँ से तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना कोतवाली निरीक्षक संजय पाठक, ए.एस.आई. अजेश जयसवाल, प्र.आर. संदीप कैथवास, प्र. आर. नईम खान, आर. अनिल व आर. करण सिंह का प्रशंसनीय योगदान रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.