मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव पुलिस अनु विभाग अंतर्गत पुलिस चौकी डूंगरिया वार्ड क्रमांक 1 पनारा निवासी लक्ष्मण पिता मदारी पंद्राम उम्र 20 वर्ष अपने खेत में पानी दे रहा था कि नदी में गहराई पर मोटर उतर गई जिससे उसको करंट लगने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई. पुलिस चौकी प्रभारी रमेश दुबे, आरक्षक मोनू घटना स्थल पर पहुंचकर पंचनामा कायम कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुन्नारदेव पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया और पोस्टमार्टम के बाद अंत्येष्टि के लिए परिजनों को सौंपा. मामले की जांच चौकी प्रभारी रमेश दुबे द्वारा की जा रही है. गौरतलब है की खेत में पानी देने के कारण नौजवान युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई लेकिन कहीं ना कहीं सवालिया निशान उत्पन्न होता है कि मोटर और बिजली के खोलें तार से भी करंट लगने की वारदातें होती रहती है जिससे लोगों को ध्यान देना चाहिए जिससे कि बड़ी दुर्घटना ना हो पाए।
