अपनी ही बाइक बचाने में नाकाम दरोगा का तांडव, पत्रकार से अभद्रता मामले में जिले के पत्रकारों में रोष, रोडवेज पुलिस चौकी इंचार्ज दुर्गविजय सिंह ने सरे राह पत्रकार को फ़र्ज़ी मुक़दमे में फंसाने की दी थी धमकी | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

अपनी ही बाइक बचाने में नाकाम दरोगा का तांडव, पत्रकार से अभद्रता मामले में जिले के पत्रकारों में रोष, रोडवेज पुलिस चौकी इंचार्ज दुर्गविजय सिंह ने सरे राह पत्रकार को फ़र्ज़ी मुक़दमे में फंसाने की दी थी धमकी | New India Times

अपनी ही बाइक बचाने में नाकाम दरोगा का तांडव सामने आया है. एक युवक की पिटाई की न्यूज़ कवरेज को लेकर दरोगा जी पत्रकार से अभद्रता कर डाली जिसे लेकर जिले के पत्रकारों में रोष व्याप्त है. इसी मामले में बीती रात चौकी इंचार्ज दुर्गाविजय सिंह ने पत्रकार को सरेराह झूठे केस में फंसाने की धमकी दी थी.

जानकारी के अनुसार बाइक चेकिंग के नाम पर युवक की चौकी में बन्द करके पिटाई करने की कवरेज पर पत्रकार को धमकी देते हुए कैमरा छीना गया था और सार्वजनिक तौर पर पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार किया गया था. लगातार विवादों में घिरे रहने वाले दरोगा दुर्गविजय सिंह अपनी ही पुलिस चौकी पर अपनी मोटरसाइकिल नहीं बचा पाए थे, 27 अगस्त 2021 को पुलिस चौकी रोडवेज से दरोगा दुर्गविजय सिंह की बाइक चोरी हो गई थी. रोड़वेज चौकी इंचार्ज दुर्गविजय सिंह की पैशन प्रो मोटरसाइकिल UP70 DD 1661 रोडवेज पुलिस चौकी के बाहर से चोरी हो गई थी और 28 अगस्त 2021 को पत्रकार फ़राज़ अंसारी द्वारा खबर चलाने पर उनकी जबदस्त किरकिरी हुई थी. खबर चलाने से नाराज़ चल रहे दरोगा ने अपनी खीज निकालते हुए पत्रकार फ़राज़ अंसारी को दरोगा ने दी फ़र्ज़ी मुक़दमे में फंसाने की धमकी दी.

घटना के बाद से आक्रोशित पत्रकारों ने सीओ सिटी से भेंट कर कड़ी कार्यवाही की मांग की जिस पर सीओ सिटी ने तीन दिन में कड़ी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.