जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गए युवक को बदमाशों ने मारी गोली | New India Times

सद्दाम हुसैन, लखनऊ (यूपी), NIT:

जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गए युवक को बदमाशों ने मारी गोली | New India Times

लखनऊ के पारा केसलेमपुर पतौरा गांव में हुई वारदात में एक युवक को गोली मार दी गई। वह जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गया था।
लखनऊ के पारा केसलेमपुर पतौरा गांव में शुक्रवार देर रात को संदीप पाल (28) को बदमाशों ने गोली मार दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसका शव खून से लथपथ खाली प्लॉट पर शनिवार सुबह मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं डाग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। वारदात स्थल से कुछ दूरी पर संदीप की बाइक खड़ी मिली है. वह जन्मदिन की पार्टी से घर जा रहा था. एडीसीपी दक्षिणी राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक संदीप काकोरी का रहने वाला है। शुक्रवार रात वह सरोजनीनगर इलाके में एक जन्मदिन पार्टी में जाने की बात कहकर निकला था। देर रात वह लौट रहा था। प्लाट में शव पड़ा मिला और कुछ दूर पर बाइक खड़ी थी. परिजनों ने किसी रंजिश की बात से इंकार किया है। रुपयों के विवाद, संबंधों और रंजिश समेत कई अन्य बिंदुओं पर हत्याकांड की जांच की जा रही है। वारदात से ग्रामीणों में आक्रोश है। हत्या से संबंधित साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम व डाग स्क्वायड भी पहुंच गई थी। डाग स्क्वायड प्लाट से बाइक तक गया। इसके बाद वापस चला आया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है दोस्त के साथ गया था पार्टी में संदीप के भाई विक्रम पाल के मुताबिक वह शुक्रवार शाम को मनीष गौतम के साथ अपनी गाड़ी से निकला था। उसे रसूलपुर के रहने वाले आकाश गौतम ने कॉल कर बुलाया था। एडीसीपी दक्षिण राजेश श्रीवास्तव के मुताबिक हत्याकांड के खुलासे के लिए हर बिंदु पर पड़ताल की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article