पाटड़ी नदी पर बने पुल की रेलिंग से टकराई कार, 6 घायल, 2 की हालत गंभीर | New India Times

रहीम शेरानी/आशीष मुथा, पेटलावद/झाबुआ (मप्र), NIT:

पाटड़ी नदी पर बने पुल की रेलिंग से टकराई कार, 6 घायल, 2 की हालत गंभीर | New India Times

बीती रात्रि में गुजरात बड़ोदा की इनोवा कार ग्राम के पेटलावद रोड स्थित शमशान घाट के सामने पाटड़ी नदी पर बने पुल की रेलिंग से अनियंत्रित होकर टकरा गई जिससे वाहन में सवार बड़ोदा निवासी 6 लोग घायल हो गए जिनमें से दो लोगो को गंभीर स्थिति में बड़ोदा रेफर किया गया है।

दुर्घटना स्थल को देख पर पता है दुर्धटना कितनी भयंकर रही होगी क्योंकि पुल के पास लगी भारी भरकम रेलिंग और कार के परचक्के उड़ गए। गनीमत रही कि दुर्घटना के समय कोई वाहन या राहगीर चपेट नहीं आया नही तो निश्चित ही जन हानि होती।

बामनिया चौकी प्रभारी नरेश ननामा ने बताया कि, रात में दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद गाड़ी से घायलों को निकाल कर पेटलावद भेजा गया। जहाँ से सभी को झाबुआ जिला अस्पताल और दो गंभीर घायल जग्गी और अजय दोनों निवासी बड़ोदा को गुजरात रैफ़र किया गया है। सभी वाहन सवार के घायल होने के कारण ये पता नही लग पाया की ये लोग कहा जा रहे थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article