पेड़ की डाल टूटने से हुई युवक की दर्दनाक मौत | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

पेड़ की डाल टूटने से हुई युवक की दर्दनाक मौत | New India Times

सुजौली थाना क्षेत्र के ग्रामसभा बड़खडिया के मजरा आनंदनगर निवासी राजू उम्र 28 वर्ष घर के लिए जलौनी की लकड़ी लेने खेत मोरहवा गया था लकड़ी काटने के लिए वह जैसे ही पेड़ पर चढ़ा वैसे ही पेड़ की डाल टूट जाने के कारण नीचे गिर कर युवक राजू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
घटना की जानकारी मिलने पर थाना सुजौली की पुलिस मौके पर पहुंची, सुजौली पुलिस ने पंचनामा कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वह अपने पीछे परिवार को छोड़ गया है।
परिवार में पत्नी कांशीला, दो लड़कियां व तीन लड़के है जिनके ऊपर रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है. अब जिवकोपार्जन के लिए बहुत ही कठिन समस्याओं से गुजरना पड़ेगा। इस घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। ग्राम प्रधान जयप्रकाश ने बताया कि मृतक ही अपने परिवार का एक मात्र कमाऊ सदस्य था। ग्राम पंचायत सदस्य कलावती ने बताया की राजू मोची गिरी का काम करता था परिवार राजू पर ही आश्रित था अब राजू के चले जाने के बाद पूरा परिवार सड़क पर आ गया है घटना की सूचना स्थानीय लेखपाल अशोक कुमार श्रीवास्तव को भी दे दी गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article