ईवीएम-वीवीपैट का किया गया पहला रेंडमाइजेशन | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

ईवीएम-वीवीपैट का किया गया पहला रेंडमाइजेशन | New India Times

डीएम उमेश प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में मंगलवार को भारत निर्वाचन आयोग के ईएमएस साफ्टवेयर के जरिए ईवीएम, वीयू, सीयू वीवीपैट का पहला रेंडमाइजेशन सभी आरओ व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष किया है। आपको बताते चलें कि जिला निर्वाचन कार्यालय के वेयर हाउस के स्ट्रांग रूम में सभी ईवीएम कड़ी सुरक्षा के बीच रखी हैं।ईवीएम-वीवीपैट रैंडमाइजेशन का तात्पर्य कि विधानसभावार ईवीएम को आंवटित किया जाना होता है। इस दौरान सभी आर ओ व ए आर ओ मौजूद रहे।।

By nit