डॉ केशव पांडेय को मिला दखल प्राइड सम्मान-2022 | New India Times

गुलशन परूथी, भोपाल (मप्र), NIT:

डॉ केशव पांडेय को मिला दखल प्राइड सम्मान-2022 | New India Times

समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का सम्मान किया जाना उनकी ऊर्जा को बढ़ाता है और उनके दायित्वों को भी बढ़ाता है। यह राज्य स्तरीय दखल न्यूज़ चैनल का “दखल प्राइड सम्मान 2022” बहुत ही प्रशंसनीय हैं। मैं सभी सम्मान प्राप्त अतिथियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं तथा ईश्वर से कामना करता हूं कि वह इसी तरह समाज उत्थान के कार्य में निरंतर लगे रहे, उक्त विचार कुक्कुट भवन भोपाल में आयोजित “दखल प्राइड सम्मान 2022” के अवसर पर प्रदेश के गृह, विधि विधायी एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने व्यक्त किए।
इस अवसर पर ग्वालियर के वरिष्ठ पत्रकार डॉ केशव पांडेय को उत्कृष्ट पत्रकारिता, खेलकूद, सांस्कृतिक एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए उत्कृष्ट कार्यो हेतु मोमेंटो, प्रमाण पत्र एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता म.प्र.शासन के सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया ने की। इस अवसर पर भदोरिया ने भी संस्था द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य हेतु साधुवाद दिया और विभिन्न क्षेत्रों में सम्मानित किए गए लोगों को शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन के साथ हुआ तथा कार्यक्रम का स्वागत भाषण दखल न्यूज़ के प्रधान संपादक अनुराग उपाध्याय ने प्रस्तुत किया तथा आभार प्रदर्शन दखल न्यूज़ के संपादक शेफाली गुप्ता द्वारा किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.