पतंग के चक्कर में जान जोखिम में डाल रहे है नादान बच्चे, पतंग काटते ही बेसुध भागने से कई बार हो चुकी है दुर्घटना | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पतंग के चक्कर में जान जोखिम में डाल रहे है नादान बच्चे, पतंग काटते ही बेसुध भागने से कई बार हो चुकी है दुर्घटना | New India Times

शहर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में इन दिनों पतंगों का सीजन चल रहा है साथ ही पतंगों के मैच दांवपेच सीजन में लगातार जारी रहते हैं. लेकिन रेल की पटरियों से लगा बड़ा पुल जिसके आजू-बाजू नदी सहित ट्रेन और माल गाड़ी आने का खतरा बना रहता है पतंगों के दाव पेच के चक्कर में नादान बच्चे जान जोखिम में डाल रहे हैं. मार्केट में भी कई बार नजारा देखने में आया है कि पतंग कटी और नादान बेसुध पतंग के पीछे भागते हैं. मेन रोड पर चौबीसों घंटे वाहनों का आवागमन रहता है जिससे कई बार देखने में आया है कि दुर्घटना होते होते बची है. मंजे से हाल ही में जिले की एक वारदात पतंग उड़ाते समय टू व्हीलर चालक का गला कट चुका है जो लगातार सुर्खियों मे था। पतंग का खेला सुरक्षित जगह में खेला जाए तो बेहतर है जिससे कि आसपास के आने जाने वाले सहित पतंग के दांव पर लगाने वाले भी सुरक्षित रहे. ऐसे ही अनेकों पतंग के दांव पेंच से अन्य वाक्यात होते रहते हैं. रेलवे गेट पर यह नजारा देखने में आया है कि पुलिया की किनारी पर खड़े होकर नादान अपनी जान जोखिम में डालकर पतंगों का खेला खेल रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.