शाहनवाज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में वाहन चोरी पर अंकुश लगाने के लिये विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तारतम्य में थाना प्रभारी मिसरोद के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन कर थाना क्षेत्र में हुई वाहन चोरी का खुलासा किया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना मिसरोद में दिनांक 31/12/2021 को एक्टीवा क्रमांक MP-04-UJ-0736 आशिमा मॉल के सामने से चोरी जाने की घटना एवं दिनांक 27/12/2021 को MP04 SW2224 बावर्ची ढावे के पास से चोरी जाने की घटना तथा दिनांक 8/12/21 को मिसरोद रेल्वे स्टेशन के पास से बिना नंबर की एक्टीवा स्कूटी जिसका इंजन नंबर JF9JEG5043524 एवं चेचिस नंबर ME4JF9J8KMG043265 चोरी जाने की घटना घटित हुई जिस पर थाना मिसरोद में पर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया तथा थाना हबीबगंज में एक्टिवा क्रमांक MP-04-SX-4228 एवं वाहन एक्टिवा क्रमांक MP-04-SX-8675 की चोरी जाने की घटना घटित होने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
अनुसंधान के दौरान सूझ संदेहियों एवं रात्रि गश्त व पेट्रोलिंग के दौरान संदेहियों से लगातार पूछताछ की गई, तकनीकी संसाधनों का प्रयोग कर रास्ते एवं संभावित स्थानों के लगभग 50 कैमरों के सूक्ष्म अवलोकन किया गया। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर संदेहियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ कर उक्त संदेहियों द्वारा घटना कारित करना बताया. बाद में विधिविरूद्ध बालकों के कब्जे से चोरी गये मशरूका कुल कीमती करीबन 3 लाख रूपये की जप्त की गई तथा दोनों विधिविरूद्ध बालकों को माननीय किशोर न्यायालय भोपाल में उपस्थित होने का नोटिस दिया गया एवं विधिविरूद्ध बालकों की विशेष किशोर पुलिस इकाई में विधिवत काउंसलिंग करायी गई।
बरामद मशरूका का विवरण
चोरी गये 5 वाहन कुल मशरूका करीब 3 लाख रूपये निम्नानुसार है –
1. अपराध क्रमांक 806/21 धारा 379 भादवि थाना मिसरोद ।
2. अपराध क्रमांक 8/22 धारा 379 भादवि थाना मिसरोद ।
3. अपराध क्रमांक 12/22 धारा 379 भादवि थाना मिसरोद ।
4. अपराध क्रमांक 4/22 धारा 379 भादवि थाना हबीबगंज
5. अपराध क्रमांक 11/22 धारा 379 भादवि थाना हबीबगंज
वारदात का तरीका: एक्टीवा /स्कूटर के लाँक तोड़कर चोरी को अंजाम देते हैं।
अनुसंधान में महत्वपूर्ण भूमिका: थाना प्रभारी मिसरोद आर.बी. शर्मा, उनि अर्चना तिवारी, सउनि मोहन वर्मा, प्रआर. दीपक मालवीय, प्र.आर. कोदर सिंह, आर. पवन त्रिपाठी, आर. सुभाष पटेल, आर. अतुल सिंह, आर. मुकेश पटेल, संदीप पंडोले, आर. अविनाश थाना गोविन्दपुरा, आर. शैलेन्द्र तोमर थाना गोविन्दपुरा।
