आबकारी विभाग की शराब माफियाओं पर कार्यवाही | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

आबकारी विभाग की शराब माफियाओं पर कार्यवाही | New India Times

आबकारी विभाग के उप निरीक्षक जीत सिंह धुर्वे द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि आसपास के ग्रामीण अंचलों में पैनी नजर से तलाशी लेते हुए आबकारी विभाग द्वारा गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम पंचायत छाबड़ी स्थित नाले के किनारे धरपकड़ की जहां आरोपी सुखदेव आरसे द्वारा भट्टी लगाकर शराब बना रहा था जिसके कब्जे में एक प्लास्टिक की 15 लीटर कुप्पी में लगभग 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया. वहीं दूसरी तरफ ग्राम पंचायत अंबाड़ा के ओड़िया मोहल्ले से गुप्त सूत्रों और गवाहों की उपस्थिति में आरोपी महिला के रिहायशी मकान में विधिवत तलाशी लेने पर पांच प्लास्टिक की बोतलों में 10 लीटर अवैध शराब बरामद की गई. अवैध कच्ची शराब बरामद कर संबंधित दोनों आरोपियों पर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर मुद्देमाल कब्जे में आबकारी विभाग द्वारा लिया गया. आसपास के नदी नालों एवं जंगलों में अवैध कच्ची शराब का निर्माण कार्य किया जा रहा था पर कार्यवाही करते हुए तीन अलग-अलग स्थानों से 4 प्लास्टिक के ड्रमों में एवं 10 सीटर की बोरी में लगभग 600 किलोग्राम अवैध कच्ची शराब नष्ट कर अज्ञात के विरुद्ध प्रकरण कायम किया गया. इस कार्यवाही में कुल 600 किलो ग्राम महुआ शराब और 20 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया. कार्यवाही में मुख्य भूमिका निभाने वाले उप निरीक्षक जीत सिंह धुर्वे, आरक्षक करण सिंह राजकुमार द्वारा धरपकड़ की गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article