मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

पुलिस अधीक्षक एस. आनंद के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे अपराधों की रोकथाम हेतु अभियान में थाना रोजा पुलिस ने 6 जुआरियों को गिरफ्तार कर 75010 रुपए नगद बरामद किया है।
राजकुमार थाना प्रभारी निरीक्षक रोजा के नेतृत्व में उ0 नि0 नीरज कुमार, हेड कांस्टेबल ओमकार,मोहसिन उस्मानी, हर्षित मिश्रा, परमजीत आदि पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर रौजा रेलवे के ग्राउंड के नाले के पास फरहान निवासी मोहल्ला बंगश थाना कोतवाली, मशरूफ नि0 ग्राम हथोड़ा थाना रोजा, यामीन हुसैन निवासी मोहल्ला लोदीपुर, जनाब नि0 मो0 लोदीपुर, सरताज नि0 ग्राम हथौड़ा बुजुर्ग थाना रोजा, रामचंद्र निवासी ग्राम शाहगंज थाना रोजा को जुआ खेलते गिरफ्तार किया जिनके पास से ₹65010 व जामा तलाशी में ₹10000 बरामद कर जेल भेजा।
