अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

हैदर अली एक्टर को पूर्व मंत्री प्रदीप जैन जी ने आज शील्ड, बुके दे कर सम्मानित किया। मंत्री जी ने बताया कि मैं हैदर अली को 15 साल से जानता हूँ वो एक एक्टर, शायर के साथ साथ एक समाज सेवी भी हैं जो रक्तदान कर लोगों की मदद करते रहते हैं। हैदर अली ने अपना नंबर सिविल अस्पताल, मेडिकल और अनेक सामाजिक संस्थाओं में दे रखा है, जब भी किसी को ब्लड की जरूरत होती है तो हैदर अली के पास फोन आता है और वह बिना किसी जाति भेद भाव के रक्तदान करने पहूँच जाते हैं। मंत्री जी ने बताया कि हैदर अली एक ऐसा नौजवान है जिसने कभी हिम्मत नहीं हारी. पिता जी के दिल्ली से लापता होने के बाद भी हैदर अली अपने परिवार की परवरिश ट्यूशन पढ़ाकर की और वह ट्यूशन पढ़ाकर ही अपने परिवार की अच्छी तरह परवरिश कर रहे हैं।इसके साथ साथ ही हैदर अली फिल्मों और सीरियल में भी काम करते रहते हैं और शायरी की किताबें भी लिखते हैं। कोविड 19 के चलते भी हैदर अली ने शहर अध्यक्ष अरविन्द वशिष्ठ जी के साथ मिलकर लोगों को अस्पताल में जा कर ब्लड और प्लाज़मा दान किया। मंत्री जी ने बताया कि हमें ऐसे नौजवानों का सम्मान करते रहना चाहिए ताकि दूसरे लोग उनसे प्रेरणा ले सकें।
हैदर अली ने बताया कि आज वो जो कुछ भी है ऊपर वाले पर भरोसा रखने और अपने माँ बाप की इज़्ज़त करने से हैं। आप भी लाइफ में सक्सेस होना चाहते हैं तो ऊपर वाले पर भरोसा रखें और अपने माँ बाप की इज़्ज़त करें और कभी भी घमंड न करें।
