राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी पुलिस ने स्विफ्ट कार में तस्करी करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 14 पेटी अवैध शराब बरामद की है।
थाना प्रभारी कमल सिंह ठाकुर ने बताया मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि महाराजपुर की ओर से एक शिफ्ट कार सफेद रंग की देवरी की ओर आ रही है जिसमें शराब रखी हुई है। थाना प्रभारी द्वारा टीम गठित कर नेशनल हाईवे 44 पर ग्राम धुलतरा थाना देवरी के पास सफेद रंग की स्विफ्ट कार नंबर एम एच 14 सी एक्स 4627 रोकी गई जिसमें 14 पेटी लाल मसाला शराब रखी हुई थी। कार में दो युवक सवार चंद्रभान लोधी अमर सिंह लोधी निवासी ग्राम नया खेड़ा जिला रायसेन को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 34/2 का मुकदमा दायर कर न्यायालय पेश किया गया जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया.
