माण्डू उत्सव की तैयारियों और व्यवस्थाओं के सम्बंध में कलेक्टर और एसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

माण्डू उत्सव की तैयारियों और व्यवस्थाओं के सम्बंध में कलेक्टर और एसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण | New India Times

माण्डू उत्सव में आने वाले लोगों, पर्यटकों तथा एडवेंचर्स प्रेमियों को यहां किसी प्रकार की कोई दिक्कते न आए। जहाज महल से जामा मस्जिद सहित दूसरे स्मारकों तक पैदल आने-जाने वाले पर्यटकों के लिए विशेष सुविधा रहे, रास्ता साफ-सुथरा रहे, पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था रहे। पर्यटक अपने परिवारजनों के साथ पैदल माण्डू भृमण के दौरान जगह को आत्मसात करें और नजारों का आनन्द उठा सकें। न केवल माण्डू के मार्ग साफ-सुथरे रहे वरन माण्डू नगर के पहुँच मार्ग के किनारे बसे गाँव में भी कूड़े के ढेर और गन्दगी की साफ सफाई करा दी जाए। उक्त निर्देश धार कलेक्टर डॉ पंकज जैन ने माण्डू उत्सव की तैयारियों के परिप्रेक्ष्य में माण्डू में आयोजित समीक्षा बैठक में दिए। पुलिस अधीक्षक आदित्यप्रताप सिंह ने कहा कि माण्डू उत्सव के मुख्य दिवसों में माण्डू पहुँच मार्ग के वनवे करने की भी प्लानिंग है।
देश-विदेश में प्रख्यात जिले का भव्य स्थान है, मांडू। मांडू जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। मांडू उत्सव का मुख्य उद्देश्य मांडू के प्राचीन इतिहास से दुनिया को रूबरू कराना और इस समृद्ध पर्यटन स्थल का महत्व व पहचान सामने लाना है। साथ ही देश-विदेश से लोगों को इस उत्सव से जोड़ने का है।

माण्डू उत्सव की तैयारियों और व्यवस्थाओं के सम्बंध में कलेक्टर और एसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण | New India Times

ज्ञात रहे कि जिले के प्रमुख उत्सव माण्डू फेस्टिवल का भव्य आयोजन 25 दिसम्बर से 29 दिसम्बर तक होगा। वर्ष 2019 की भांति इस बार माण्डू फेस्टिवल पूर्व भव्यता और पूरी रौनक के साथ होगा। जिसमें देश के ख्यातिनाम कलाकार सुसज्जित रंगमंच पर अपनी प्रस्तुतियॉ देगे। मंचीय कार्यक्रम 5 दिवसीय रहेंगे तथा अन्य गतिविधियां तथा टेंट सिटी लगातार 2 माह तक जारी रहेंगी। प्रस्तावित कार्यक्रम अनुसार इस वर्ष मांण्डू उत्सव का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। साथ ही केबिनेट की बैठक भी माण्डू में किया जाना प्रस्तावित है। उत्सव में सायकिल टूर, स्टोरी टेलिंग, इस्टाग्राम लाइव टूर, आर्ट एंड क्राफ्रट प्रदर्शनी आदि गतिविधियां 2 माह 25 फरवरी तक निरंतर जारी रहेंगी। माण्डू फेस्टिवल में हॉट एयर बैलून की उड़ान तथा साहसिक गतिविधियां भी प्रतिवर्ष की भॉति संचालित होगी। साथ ही कला प्रदर्शनी, विलेज टूर, हेरिटेज वाक आदि गतिविधियां भी होंगी।
बैठक के पश्चात कलेक्टर डॉ पंकज जैन ने पुलिस अधीक्षक आदित्यप्रताप सिंह, सीईओ जिला पंचायत आशीष वशिष्ठ, एडीएम सलोनी सिडाना, एएसपी देवेंद्र पाटीदार सहित सम्बन्धित अधिकारियों के साथ छप्पन महल, सागर तालाब, मीरा की जिरात आदि स्थानों का अवलोकन किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article