देवरी विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने शासकीय हाई स्कूल रसेना का किया औचक निरीक्षण | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने शासकीय हाई स्कूल रसेना का किया औचक निरीक्षण | New India Times

देवरी विकासखंड के शिक्षा अधिकारी आर.के. जैन द्वारा लगातार देवरी ब्लॉक के स्कूलों का निरीक्षण कर वहां पर पदस्थ शिक्षकों को शासन अनुसार समय सीमा पर स्कूल खोलने व स्कूल में समय पर आने एवं समय सीमा पर स्कूल बंद करने तथा समय से वापस घर जाने के निर्देश दिए जा रहे हैं व सख्त निर्देश देते हुए स्पष्ट कहते नजर आ रहे हैं यदि शिक्षकों की लापरवाही सामने आती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी. ऐसा ही नजारा दिन शनिवार को रसेना हाई स्कूल में देखने को मिला, यहां पर देवरी विकास खंड शिक्षा अधिकारी आरके जैन व शिक्षक अभय वर्मा ने रसेना प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला का औचक निरीक्षण किया एवं स्कूल में खाद्यान्न वितरण की जानकारी मांगी. विद्यालय में पूछा, व्यवस्थाएं देखी गई, दशा सुधारने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही विद्यालय में विद्यार्थियों को प्राथमिक शाला के छात्रों को 10 किलो 200 ग्राम गेहूं एवं माध्यमिक शाला विद्यार्थियों को 16 किलो 840 गेहूं देने का निर्देश दिए. साथ ही स्कूल के निरीक्षण दौरान प्राथमिक माध्यमिक एवं हाई स्कूल के शिक्षकों को सख्त निर्देश देते हुए समय सीमा पर स्कूल आने एवं जाने के लिए निर्देशित किया गया एवं स्पष्ट रूप से कहा गया कि लापरवाही करने वाले शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article