पीली ईंटों से हो रहा है कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय आवास का निर्माण | New India Times

सलमान चिश्ती, ब्यूरो चीफ, रायबरेली (यूपी), NIT:

पीली ईंटों से हो रहा है कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय आवास का निर्माण | New India Times

मानक को दरकिनार कर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय हाइस्कूल, इंटरमीडिएट के बालिकाओ के आवास बनाए जा रहे हैं. यहाँ पीली ईंटों के इस्तेमाल किया जा रहा है। खीरों बीआरसी भवन के पीछे कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय हाइस्कूल, इंटरमीडिएट बालिकाओं के आवास बनाए जा रहे हैं। जिसमें पीली ईंट का धड़ल्ले से इस्तेमाल होने की वजह से आवास की मजबूती पर अभी से सवाल खड़े हो रहे हैं। शुरूआती दौर में ही मानकों की धज्जियां उड़ाते हुए निर्माण शुरू किया गया। यहां तो सरेआम पीले ईटो से हो रहा निर्माण कार्य, ठेकेदार पूरी तरह से अपनी मनमानी से बाज नहीं आते, खुलेआम भ्रष्टाचार का बोलबाला बना हुआ है. खीरों कस्तूरबा गांधी विद्यालय बालिका आवास में सरेआम पिले ईंटों से निर्माण कार्य कराने में नहीं बरत रहे हैं कोई कोताही वहीं निर्माण कार्य जहां अव्वाल ईटो से निर्माण कार्य कराने का पैसा लिया गया तो वहीं दूसरी तरफ पीले ईटों से लाकर के कराया जा रहा है निर्माण कार्य। अब देखना यह है कि जिम्मेदार इस ओर ध्यान देंगे या यूँ ही बिना मानक को ध्यान में रखे निर्माण कार्य करते रहेंगे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.