लापरवाही से वाहन चलाते हुए पिकअप चालक ने दुपहिया सवार को मारी टक्कर, घायल अवस्था में किया गया जिला चिकित्सालय रेफर | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

लापरवाही से वाहन चलाते हुए पिकअप चालक ने दुपहिया सवार को मारी टक्कर, घायल अवस्था में किया गया जिला चिकित्सालय रेफर | New India Times

शादी समारोह में शामिल होने रिछेड़ा के ग्राम मडुआ जा रहे दुपहिया सवार को घुट्टी गोलाई में एक अज्ञात पिकअप चालक द्वारा लापरवाही से चलाते हुए ठोकर मारी जिससे दुपहिया सवार सड़क पर धड़ाम से गिरे। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रंग लाल पिता बिपतलाल 30 वर्षीय ओर इसका साथी बुधमान वल्द सुंदर लाल निवासी बाईक क्रमांक एमपी 28 एमजी 7563 से शादी समारोह में शामिल होने मडुआ जा रहे थे तभी घुट्टी टर्निंग पॉइंट पर अज्ञात पीक अप चौपहिया वाहन ने ठोकर मार दी जिसमे एक व्यक्ति को मामूली चोट लगी वो दूसरे को पैर में गंभीर रूप से चोटिल होने पर उपचार हेतु जिला अस्पताल रेफर किया गया है। प्रार्थी की शिकायत पर अज्ञात पिकअप चालक के विरुद्ध अपराध क्रमांक 419/20 21 धारा 279 337 कायम किया गया। टी आई बृजेश मिश्रा के निर्देश में एएसआई मनीष बसेड़िया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में लिया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.