राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने सुशील मोदी पर निशाना साधा | New India Times

अतिश दीपंकर, पटना ( बिहार ), NIT; ​

राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने सुशील मोदी पर निशाना साधा | New India Timesराष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी एवं अन्य भाजपा नेताओं से पूछा है कि वे किस नैतिकता के आधार पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव एवं स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं ?

उन्हें पहले अपने उन वरिष्ठ नेताओं के बारे में स्थिति स्पष्ट करनी चाहिये जिनके खिलाफ मा0 उच्चतम न्यायालय के आदेश पर बाबरी मस्जिद मामले में न्यायालय द्वारा आरोप भी गठित कर दिया गया है। भाजपा के आरोपित एक वरीय नेता कल्याण सिंह जी तो अभी राज्यपाल के पद पर आसीन हैं, जिसके कारण उनके खिलाफ अभी आरोप गठित नहीं हुआ है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित उनके मंत्रीमंडल के कई सदस्य विभिन्न संग्यय अपराधों में आरोपित हैं। केन्द्र से लेकर भाजपा शासीत विभिन्न प्रदेशों में दर्जनों ऐसे लोग मंत्री बने हुए हैं जो विभिन्न मामलों में आरोपित हैं और उनके खिलाफ न्यायालयों में केस चल रहे हैं।

सुशील मोदी जी को तेजस्वी प्रसाद यादव और तेजप्रताप यादव से इस्तीफा मांगने के पहले जरा अपने गिरेवान में झाँक कर देख लेना चाहिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article