जुनैद हत्याकांड का मुख्य आरोपी महाराष्ट्र के धुले से गिरफ्तार | New India Times

अब्दुल वहीद काकर, धुलिया (महाराष्ट्र), NIT; ​
जुनैद हत्याकांड का मुख्य आरोपी महाराष्ट्र के धुले से गिरफ्तार | New India Times

बल्लभगढ़ जाते वक्त ट्रेन में जुनैद को कथित तौर पर चाकू मारने वाले आरोपी को पुलिस ने महाराष्ट्र के धुले से गिरफ्तर कर लिया है। फरीदाबाद पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया है।

पुलिस के मुताबिक ट्रेन में जुनैद को कथित तौर पर मुख्य आरोपी ने चाकू मारा था। फरीदाबाद पुलिस ने महाराष्ट्र के धुलिया से गिरफ्तर किया है, हालांकि पुलिस ने कानूनी कारणों से अभी आरोपी का नाम उजागर नहीं किया है।
मिली जानकारी के अनुसार बल्लभगढ़ जाते वक्त ट्रेन में जुनैद को कथित तौर पर चाकू मारने वाले आरोपी को पुलिस ने महाराष्ट्र के धुले से गिरफ्तर कर लिया है। फरीदाबाद पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया है। हालांकि पुलिस ने कानूनी कारणों से नाम उजागर नहीं किया। आरोपी को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। हरियाणा पुलिस ने मुख्य आरोपी की सूचना देने वाले को 2 लाख का इनाम घोषित कर रखा था।​जुनैद हत्याकांड का मुख्य आरोपी महाराष्ट्र के धुले से गिरफ्तार | New India Timesपिछले सप्ताह, पुलिस ने कहा था कि सीसीटीवी फुटेज में वारदात स्टेशन के पास तीन लोग बाइक से भागते हुए नजर आए थे। उसके बाद पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। जुनैद पर बीफ रखने के शक पर हमला किया गया था लेकिन इस मामले में कोई भी गवाही देने के लिए आगे नहीं आया है। जुनैद खान की हत्या के मामले में दिल्ली सरकार का एक कर्मचारी भी शामिल है।

पिछले सप्ताह ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि गौ हत्या के नाम पर भीड़ द्वारा लोगों की हत्या स्वीकार्य नहीं है। पिछले एक वर्ष के दौरान यह दूसरा मौका था जब प्रधानमंत्री ने गौरक्षकों को चेतावनी दी है। उनका ताजा बयान पूरे देश में गौहत्या के नाम पर हुए विरोध-प्रदर्शन के बाद आया है।

गौरतलब है कि गांव खंदावली निवासी 16 वर्षीय जुनैद की ईएमयू रेल में सीट को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना में जुनैद के दो भाई भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। इस मामले में पुलिस पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है और मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बकायदा इनाम की भी घोषणा की थी। फिल्हाल जीआरपी पुलिस टीम के फरीदाबाद लौटने के बाद ही पूरी जानकारी हासिल हो पाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article